Elvish Yadav Quits YouTube: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) काफी समय से कंट्रोवर्सी में चल रहे हैं। उनका नाम गलत वजहों से काफी उछल चुका है। कुछ वक्त पहले ही यूट्यूबर एल्विश यादव जेल की हवा खाकर आए हैं। हालांकि, उन्होंने तुरंत ही काम पर वापसी कर ली और एक बार फिर यूट्यूब की दुनिया पर छा गए। लेकिन अब उनसे जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, अब एल्विश का एक व्लॉग सामने आया है जिसमें वो यूट्यूब क्विट करने की बात कर रहे हैं।
एल्विश यादव ने यूट्यूब को कहा अलविदा?
अब उनका ये व्लॉग देख फैंस भी दंग रह गए हैं। बता दें, उनके व्लॉग का टाइटल की कुछ ऐसा है कि देखते ही फैंस के पसीने छूट गए हैं।एल्विश ने बीते दिन एक व्लॉग शेयर किया था उसका टाइटल था, ‘आई क्विट यूट्यूब, माई लास्ट व्लॉग।’ अब इसे देखने के बाद राव साहब के सभी फैंस का सर चकरा गया। बता दें, एल्विश के इस चैनल पर करीब 8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। ऐसे में उन 8 मिलियन लोगों को ये सोचकर ही टेंशन हो गई है कि आखिर एल्विश यूट्यूब छोड़ने की बातें क्यों कर रहे हैं और उनके इस फैसले के पीछे क्या कारण है?
क्या है राव साहब के फैसले की वजह?
तो बता दें, उनके इस बड़े फैसले के पीछे की वजह भी उन्होंने खुद अपने व्लॉग में रिवील कर दी है। एल्विश यादव ने फैंस को बताया है कि उन्हें कुछ मेडिकल इश्यूज हैं जिसके चलते अब वो व्लॉग नहीं बना पाएंगे। लेकिन उन्होंने ये भी कंफ्यूजन दूर कर दी है कि उन्होंने ये फैसला हमेशा के लिए नहीं लिया है। बल्कि ये तो उनका शॉर्ट ब्रेक होने वाला है। दरअसल, उन्होंने अपने व्लॉग में कहा है, ‘शायद दो दिन तक व्लॉग न आए कल के बाद। तो 2 दिन मुझे मिस कर लेना। कुछ हेल्थ इश्यूज हैं। कुछ प्रोसीजर से गुजरना पड़ेगा। मेरे लिए प्रार्थना करें और ये भी प्रार्थना करें कि सब चीजें ठीक से हो जाएं।’
Elvish Yadav को ये क्या हुआ?
यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor ने बचाई एक्टर की जान, 33 साल बाद खुद उनके हीरो ने किया खुलासा
हॉस्पिटल से आई एल्विश यादव की तस्वीर
अब उनकी बातों से ये तो साफ हो गया है कि उन्हें कोई शारीरिक समस्या हो गई है लेकिन वो क्या है उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में अब एल्विश यादव के फैंस घबरा गए हैं और उन्हें लेकर अब अपनी चिंता जाता रहे हैं। बता दें, इसके बाद एल्विश ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी स्टोरी पर शेयर की है। इसमें उन्हें हॉस्पिटल की यूनिफार्म में देखा जा सकता है। इसका मतलब ये है कि उनका मेडिकल प्रोसीजर शुरू हो चुका है। वहीं, अब फैंस उनकी सही सेहत की दुआ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines