हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Elvish Yadav के पार्टनर ने क्यों छोड़ा Laughter Chef 2, दोहराया Bigg Boss का इतिहास

Elvish Yadav Partner Abdu Rozik Quits The Show: कलर्स के शो लाफ्टर शेफ्स पर कुकिंग का जलवा बिखेरने वाले अब्दू रोजिक अब शो छोड़कर जा रहे हैं। आखिर अब्दू ने ऐसा क्यों किया, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Abdu Rozik Quits The Laughter Chefs

Abdu Rozik Quits The Laughter Chefs: कलर्स चैनल का शो लाफ्टर शेफ्स 2 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो पर सेलेब्स अपने कुकिंग के अंदाज से दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहे हैं। इसी बीच शो से एक बड़े नाम ने अचानक अलविदा ले लिया है। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया स्टार अब्दू रोजिक ने इस शो से अपनी भागीदारी खत्म कर दी है और अब ये सवाल उठ रहा है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया? आइए जानते हैं इस फैसले की असली वजह।

अब्दू-एल्विश की जोड़ी ने किया इंप्रेस

लाफ्टर शेफ्स 2 में अब्दू रोजिक और बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव की जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दोनों ने कुकिंग के साथ-साथ अपनी कॉमेडी से शो में चार चांद लगाए। दर्शकों को उनकी मस्ती और नोक-झोक बेहद पसंद आई थी और इस जोड़ी को छोटे मियां-बड़े मियां का टैग भी मिल चुका था। अब्दू और एल्विश की केमिस्ट्री ने दर्शकों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

रमजान के चलते छोड़ा शो

अब्दू के शो छोड़ने की असली वजह अब सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, अब्दू ने रमजान के पाक महीने के कारण लाफ्टर शेफ्स 2 को अलविदा कहा है। रमजान के दौरान उन्हें अपने धार्मिक कर्तव्यों को निभाने की जरूरत महसूस हुई, जिसके चलते वो भारत छोड़कर दुबई वापस जा रहे हैं। अब उनकी कमी न सिर्फ एल्विश यादव को महसूस होगी, बल्कि उनके फैंस को भी उनका शो में ना होना खलेगा।

विज्ञापन

कौन लेगा अब्दू की जगह?

अब्दू के अचानक शो छोड़ने के बाद शो के मेकर्स अब एल्विश के लिए एक नए सेलेब्रिटी साथी की तलाश में हैं। इससे ये साफ हो गया है कि अब्दू की जगह शो में कोई नया चेहरा नजर आने वाला है। अब्दू के शो छोड़ने के बाद, दर्शक जल्द ही एक नए सितारे के साथ एल्विश की जोड़ी देखेंगे।

शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स?

लाफ्टर शेफ्स 2 के पहले सीजन से जुड़े कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अब तक अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह और राहुल वैद्य का नाम शामिल है। वहीं, इस सीजन में नए चेहरों के तौर पर रुबीना दिलैक, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरैल, एल्विश यादव और मनारा चोपड़ा ने एंट्री की है। अब्दू रोजिक भी इसी सीजन के नए कंटेस्टेंट्स में से एक थे, लेकिन अब वो शो से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन

 शो में वापसी करेंगे अब्दू?

अब्दू रोजिक के शो छोड़ने से दर्शकों को एक बड़ा झटका लगा है। हालांकि, ये देखना होगा कि भविष्य में वो शो में वापसी करते हैं या नहीं। फिलहाल, उनके फैंस को उनके बिना शो का मजा थोड़ा कम लगेगा। इस बीच शो के मेकर्स अब्दू की जगह नए चेहरे की तलाश में जुटे हुए हैं, ताकि एल्विश के साथ दर्शकों को कुछ नया और रोमांचक देखने को मिले।

यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee और Rajat Dalal में आई मारपीट की नौबत, दोनों के बीच गाली-गलौज, मचा बवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola