Elvish Yadav FIR News Updates: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव सुर्खियों में छाए हुए है। यूट्यूबर एल्विश यादव द्वारा कथित तौर पर आयोजित एक रेव पार्टी के सिलसिले में पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है।
इस मामले की जांच की जा रही है और इन पांच लोगों के अलावा एफआईआर में एल्विश यादव का भी नाम है। वहीं, इस मामले में अब एल्विश यादव के पिता का बयान भी समाने आ गया है।
यह भी पढ़ें- Tiger is back… एक्शन मोड़ में नजर आए सलमान खान, अपकमिंग फिल्म का प्रोमो रिलीज
एल्विश के पिता ने किया रिएक्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव के पिता ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि इस बारे में तो वही बता सकता है, जिसने इन आरोपों को लगाया है। हमारी तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं है और ऐसे मैं सोच भी नहीं सकता हूं। इसके आगे यूट्यूबर के पिता ने कहा कि इसके बारे में अभी हमारो पास कोई जानकारी भी नहीं है और एल्विश मुंबई में है। उन्होंने कहा कि मेरी अभी उससे बात हुई है और उसका कहना है कि उसके खिलाफ साजिश रची गई है।
एल्विश यादव ने वीडियो जारी कर कहा- एक परसेंट भी सच्चाई नहीं है
इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में एल्विश यादव ने खुद भी वीडियो शेयर कर अपना बयान दिया है। वीडियो जारी कर एल्विश यादव ने कहा कि जो भी खबरें मेरे खिलाफ हैं और जो आरोप मुझ पर लगाए गए है वो सभी बेबुनियाद हैं। इनमें एक परसेंट भी सच्चाई नहीं है और अगर ये एक परसेंट भी सच है तो मैं पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार हूं। एल्विश ने आगे कहा कि जितने भी इल्जाम लगे हैं उनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है।
एल्विश यादव समेत पांच के खिलाफ एफआईआर
बता दें कि इस मामले में एल्विश यादव समेत पांच के खिलाफ कईं धाराओं में शिकायत दर्ज हो चुकी है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। इसके साथ ही बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 प्लास्टिक की बोतल मे भरा लगभग 20 मिलीलीटर स्नेक वेनम बरामद किया है। साथ ही इन सबके पास से कुल मिलाकर 9 सांप जिनमें 5 कोबरा सांप, एक अजगर सांप, दो दुमुही सांप (सैंड बुआ) एक रेट स्नेक (घोडा पछाड) सांप पाए गए।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
48 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
3 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines