YouTubers Embroiled in Controversy: हाल में ‘ओटीटी बिग बॉस 2’ (OTT Bigg Boss 2) जीतने वाले और जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर जहरीले सांपों की तस्करी और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप में केस दर्ज किया गया हैं। हालांकि, इस न्यूज ने एल्विश के फैंस को हैरान कर दिया है। बिग बॉस में एल्विश की वाइल्डकार्ड एंट्री से लेकर ‘सिस्टम हिला देंगे’ देने वाले डायलॉग तक, यूट्यूबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। ऐसे में एल्विश पर लगे आरोपों ने उनके फैंस को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वो सच में ऐसा कर सकते हैं?
हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है जब कोई यूट्यूबर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। इससे पहले भी कई जाने-माने यूट्यूबर्स का नाम कई तरह के विवादों में सामने आ चुका है, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में एल्विश यादव (Elvish Yadav) के अलावा कई बड़े कंटेंट क्रिएटर्स का नाम शामिल है।
Carry Minati
इस लिस्ट में एल्विश यादव के बाद जिसका नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है वो है अजेय नागर (Ajeya Nagar) उर्फ कैरी मिनाती का आता है। कैरी मिनाती यूट्यूब पर अक्सर रोस्ट वीडियो बनाते थे, जिनको खूब पसंद किया जाता था। हालांकि, कैरी पर वीडियो में गाली-गलौज से लेकर महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लग चुके हैं।
Khan Sir
इस लिस्ट में कैरी मिनाती (Carry Minati) के बाद यूट्यूब के सबसे ज्यादा चर्चित कंटेंट क्रिएटर खान सर का नाम आता है। वो एक टीचर हैं, जिनका कोचिंग सेंटर बिहार ते पटना में है। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने यूट्यूब के जरिए छात्राओं के लिए क्लासेस देनी शुरू की थी, जिसको आप करोड़ों की संख्या में छात्र और फैंस फॉलो करते हैं। खान सर पर छात्रों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगा था।
यह भी पढ़ें: साउथ की वो पांच क्राइम थ्रिलर मूवीज जिनको देख चकरा जाएगा दिमाग, IMDb रेटिंग भी उड़ा देगी होश
Kashmir Ghati
कश्मीर घाटी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वो अपने यूट्यूब चैनल पर कश्मीर और बाकी जगहों से जुड़े हुई ब्लॉग्स साझा करते हैं। हालांकि, ये कंटेंट क्रिएटर भी विवादों में फंस चुके हैं। यूट्यूबर फैसल वानी ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर एक विवादित वीडियो जारी किया था।
Bobby Kataria
इसके अलावा इस लिस्ट में यूट्यूबर बॉबी कटारिया का नाम भी शामिल है, जिनके ऊपर ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीने का आरोप लगा था, जब उनकी इस हरकत पर विवाद बढ़ा तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। (YouTubers Embroiled in Controversy)
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines