हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chum Darang के कैरेक्टर पर Elvish Yadav ने उठाए सवाल, भड़के यूजर्स बोले- 'कंपलेन करो'

Elvish Yadav Comment On Chum Darang: एल्विश यादव को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने चुम दरांग को लेकर काफी चीप कमेंट किया है।

विज्ञापन
Elvish Yadav And Chum Darang. File Photo

Elvish Yadav Comment On Chum Darang: बिग बॉस 18 पिछले महीने खत्म हो चुका है लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में रजत दलाल अपने दोस्त और यूट्यूबर एल्विश यादव के पॉडकास्ट ‘द लिटिल अड्डा कंपनी’ में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने को-कंटेस्टेंट्स के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के खिलाफ जहर उगला। इस बीच एल्विश यादव ने चुम दरांग के खिलाफ काफी चीप कमेंट किया।

चुम दरांग के लिए क्या बोले एल्विश?

एल्विश यादव के पॉडकास्ट का क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एल्विश यादव और रजत दलाल बात कर रहे हैं। तभी एल्विश चुम दरांग के लिए अपशब्द कहते हुए उन पर नस्लभेद टिप्पणी करते हैं। एल्विश कहते हैं, ‘भाई ये जो करणवीर है, इसे पक्का कोविड-19 था। चुम किसको पसंद आती है? इतना खराब टेस्ट किसका होता है?’ एल्विश आगे कहते हैं, ‘चुम के नाम में ही अश्लीलता है। चुम..नाम चुम है और काम उटपटांग वाले…!’

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

उधर, एल्विश यादव का ये क्लिप वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और यूट्यूबर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने चुम दरांग के खिलाफ अपशब्द बोलने पर एल्विश के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, ‘इसे बिल्कुल बेशर्म हरकत कहा जाता है!!! एल्विश को पता नहीं चलता कहां तक रुकना है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बेहूदा.. प्लीज इसे नॉर्थ-ईस्ट नेताओं को टैग करें और एल्विश के टॉक्सिक बिहेवियर के खिलाफ एक्शन की मांग करें।’

यह भी पढ़ें: Squid Game जैसा मौत का खेल बॉलीवुड में, टीजर देखते ही कहेंगे Welcome To The Jungle

यहां देखें अन्य यूजर्स के कमेंट्स…

गौरतलब है कि करणवीर मेहरा और चुम दरांग को बिग बॉस 18 में काफी पसंद किया गया था। उनकी दोस्ती कहीं ना कहीं प्यार में तब्दील हो रही थी। फैंस ने उन्हें #Chumveer का टैग भी दिया था। ये बात अलग है कि करणवीर और चुम ने पब्लिकली आज तक एक-दूसरे के लिए प्यार एक्सेप्ट नहीं किया। दोनों सिर्फ एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते आ रहे हैं। हालांकि फैंस को दोनों की बॉन्डिंग काफी पसंद आती है। बिग बॉस से आने के बाद भी दोनों के री-यूनियन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें