EID 2026 Toxic vs Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आपसी टकराव आम बात है. वहीं, अगर कोई त्योहार या फिर खास मौका हो तो उस समय तो फिल्मों का क्लैश होना लाजमी भी है. कई बार तो एक साथ कई फिल्मों को रिलीज कर दिया जाता है. इसमें कई हिट होती हैं तो कई फ्लॉप साबित होती हैं. ऐसे में अब ईद 2026 बेद ही खास होने वाली है. इस दिन दो बड़ी फिल्मों के बीच धमाकेदार क्लैश होने वाला है और क्लैश रणवीर सिंह और यश के बीच होने वाला है. चलिए बताते हैं दोनों कौन सी फिल्म में कब नजर आने वाले हैं.
दरअसल, हाल ही में ‘केजीएफ’ स्टार एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का ऐलान किया गया है. वह पिछले लंबे समय से इसकी रिलीज को लेकर चर्चा में थे. अब वो इंतजार खत्म हो गया है. इसकी ऑफिशियली रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. फिल्म से एक्टर का पोस्टर शेयर किया गया है. इसमें उनका फेस तो रिवील नहीं किया गया है लेकिन बैक से भी वह धांसू नजर आ रहे हैं. फिल्म के इस पोस्टर के साथ ही रिलीज डेट का खुलासा किया गया है. इसे 19 मार्च, 2026 यानी कि ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 27 साल स्टारडम को तरसे, अब सीधे ऑस्कर देने की बात…, ‘छावा’-‘धुरंधर’ ने कैसे Akshaye khanna की तकदीर?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से होगी टक्कर
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल भी ईद 2026 के मौके पर रिलीज होगा. 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ की एंडिंग में इसके सीक्वल का ऐलान किया जाता है. आदित्य धर द्वारा निर्मित इस फिल्म को 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में अब यश की ‘टॉक्सिक’ और आदित्य धर की फिल्म को साथ में रिलीज किया जाएगा. देखना होगा कि दोनों का स्टारडम अच्छा खासा है और ईद का भी बज रहेगा तो किसकी ईद मनती है. बॉक्स ऑफिस पर बाजी कौन मार पाता है.
यह भी पढ़ें: कैसे हैं 90 साल के प्रेम चोपड़ा? जानलेवा बीमारी से जूझ रहे एक्टर, दामाद शरमन जोशी ने दिया हेल्थ अपडेट
‘टॉक्सिक’ की रिलीज में 100 दिन
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने अपनी रिलीज डेट 19 मार्च 2026 के लिए ऑफिशियल ऐलान किया है और अब दोनों ही फिल्मों की रिलीज में 100 दिन बचे हैं. ये दोनों ही फिल्में 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक हैं. ‘टॉक्सिक’ के अहम किरदारों की बात की जाए तो इसमें तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसे एक्टर्स अहम रोल में होंगे.
यह भी पढ़ें: OTT TOP 5 SHOWS: Bigg Boss 19 के आगे फीका पड़ा KBC, चौथे नंबर रहा अमिताभ का शो, जानिए टॉप पर कौन
वहीं, बात की जाए ‘धुरंधर 2’ की तो इसमें ‘धुरंधर’ के आगे की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है. फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किए जाने की बात कही गई थी. फर्स्ट पार्ट रिलीज होते ही छा गया है. ऐसे में देखना होगा कि इसका दूसरा पार्ट भी पहले वाले के जैसे ही हिट हो पाता है या नहीं.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines