Dussehra 2025: आज पूरा देश दशहरा का पर्व धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहा है. इस दिन भगवान राम ने रावण को मारकर बुराई पर अच्छाई की जीत की थी. तभी से हर साल दशहरा के पावन अवसर पर रावण का पुतला जलाकर बुराइयों को खत्म करने का प्रण लिया जाता है. टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक, रावण का किरदार कई सितारों ने पर्दे पर निभाया है. आज हम उन सितारों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने रावण के किरदार को निभाकर अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है. चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है?
Arvind Trivedi
जब भी कभी रावण का जिक्र होता है, तब हमेशा एक ही एक्टर का नाम याद आता है वो कोई और नहीं बल्कि अरविंद त्रिवेदी ही हैं. रामानंद की रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी. आज भी उन्हें रावण के किरदार से ही जाना जाता है. साल 2021 में जब अरविंद त्रिवेदी का निधन हुआ, तब पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी.
यह भी पढ़ें: Dussehra 2025 Upay: दशहरे पर घर में इन स्थानों पर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न और चमकेगी किस्मत
Saif Ali Khan
प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’ में रावण का किरदार सैफ अली खान ने निभाया था. हालांकि इस फिल्म को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. हालांकि सैफ अली खान की एक्टिंग को काफी पसंद भी किया गया था. लेकिन फिल्म के खराब वीएफएक्स ने सारा काम खराब कर दिया था. ओम राउत ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था.
Nikitin Dheer
साल 2024 में आए ‘श्रीमद् रामायण’ टीवी सीरियल में निकितिन धीर ने रावण का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. उनकी एक्टिंग ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. नई जनरेशन निकितिन धीर को रावण के किरदार के लिए ही जानने लगी थी. हालांकि निकितिन चेन्नई एक्सप्रेस और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.
Akhilendra Mishra
साल 2008 में आए टीवी सीरियल ‘रामायण’ में अखिलेंद्र मिश्रा ने रावण का किरदार निभाया था. इस सीरियल को रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने बनाया था. रावण का किरदार जहां अखिलेंद्र मिश्रा ने निभाया तो वहीं दूसरी ओर राम बनकर गुरमीत चौधरी ने भी खूब वाहवाही बटोरी थी.
यह भी पढ़ें: Dussehra 2025: बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों में हुआ रावण दहन, हर एक कहानी में दिखेगी रामलीला की झलक
Yash
नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में यश रावण का किरदार निभाने वाले हैं. इसे लेकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अब तक फिल्मों में हीरो बनकर छाने वाले यश ‘रामायण’ में रावण बनकर विलेन का किरदार पहली बार निभाएंगे. इस फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं और साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines