मुंबई: पूरे देश में 1 अक्टूबर से दुर्गा पूजा शुरू होने जा रही है। बॉलीवुड ने बंगाली संस्कृति और लोगों पर आधारित कई हिंदी फिल्में बनाई हैं।
फिल्म के निर्माताओं ने इस बात पर पूरा ध्यान दिया कि पात्रों ने कैसे कपड़े पहने हैं और वो कैसे दिख रहे हैं। खासतौर पर एक्ट्रेसेज के गेटअप पर काफी ध्यान दिया गया है। चलिए देखते हैं किस एक्ट्रेस ने फिल्मी पर्दे पर अपने आउटफिट और गेटअप के जरिए सबसे अच्छी तरह बंगाली पात्रों को उतारा।
अभी पढ़ें – Ponniyan Selvan 1 Promotion: Aishwarya ने बताया फिल्म सेट पर बेटी अराध्या का अनुभव
ऐश्वर्या राय बच्चन
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के गॉर्जियस लुक्स और आउटफिट्स ने सभी का दिल जीता। फिल्म में ऐश्वर्या को उनके खूबसूरत लुक के लिए काफी सराहना मिली थी। पर्दे पर उनके किरदार की शादी एक रईस जमींदार से हुई थी, जिसके बाद वो एक महारानी की तरह सज-धजकर नजर आती हैं।
तृप्ति डिमरी
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने ‘बुलबुल’ में एक बंगाली महिला की भूमिका निभाई थी। इसमें वो बंगाली बाला बन बेहद खूबसूरत दिखी थीं। उन्होंने अपने लुक को हैवी गोल्ड ज्वैलरी से एक्सेसराइज़ किया, जो उन्हें एक राजसी लुक दे रहा था। उन्हें उनके लुक के लिए खूब सराहना मिली।
विद्या बालन
अपनी पहली फिल्म ‘परिणीता’ में विद्या बालन ने एक खूबसूरत बंगाली महिला की भूमिका निभाई थी, जिसके बाद हर किसी की निगाहें उनपर थम गई थीं। बंगाली परिधानो में मानों उनका रूप और भी निखरकर बाहर आया हो, जिसने उन्हें और भी खूबसूरत बना दिया।
सोनाक्षी सिन्हा
फिल्म ‘लुटेरा’ में सोनाक्षी सिन्हा ने पूरी फिल्म में पैटर्न वाले ब्लाउज के साथ बेसिक, मोनोक्रोम साड़ी पहनी थी। सिन्हा के अवतार ने उनके प्यारे कर्ल और बिना मेकअप के लुक के साथ मासूमियत बिखेर दी। ‘दबंग’ अभिनेत्री ने एक जमींदार की बेटी की भूमिका निभाई जिसे एक चोर से प्यार हो जाता है।
अभी पढ़ें – Pathaan: Shah Rukh Khan ने ‘बिग बी’ स्टाइल में दिया फैंस को ट्रीट, शेयर की लेटेस्ट तस्वीर
दीपिका पादुकोने
निर्देशक सुजीत सरकार की ‘पीकू’ में दीपिका एक असली बंगाली सुंदरी की तरह लग रही थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने फिल्म में पारंपरिक बंगाली साड़ी वाले पोशाक कैरी नहीं किए थे, लेकिन उनके आंखों में लगे काजल और मात्र बिंदी भर ने उनकी सुंदरता में चार चांद लगा दिया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
36 mins agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
1 hr agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
13 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
14 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
15 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
18 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
19 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
20 hrs agoEntertainment News LIVE: जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक दे रही फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines