निधि पाल, नई दिल्ली
Dunki Vs Salaar: क्रिसमस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होने वाला है। इस मौके पर दो बड़ी फिल्में डंकी और सालार रिलीज हो रही हैं। शाहरुख और प्रभास की फिल्म में सिर्फ एक दिन का अंतर है। डंकी 21 दिसंबर और सालार 22 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। फैंस में दोनों फिल्मों को लेकर क्रेज बरकरार है। हिंदी पट्टी में प्रभास के फैंस की कमी नहीं है, लेकिन साउथ में किंग खान का ज्यादा जलवा नहीं है। ऐसे में अगर प्रभास की सालार किसी वजह से भी नहीं चल पाती है तो उनको नुकसान ज्यादा होगा। लेकिन नुकसान और फायदे की जंग से पहले सोशल मीडिया पर डंकी बनाम सालार (Dunki Vs Salaar) चल रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इस महामुकाबले में ऊंट किस करवट बैठने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो क्या वजहें हैं जिनकी वजह से डंकी का पलड़ा भारी लग रहा है।
सोशल मीडिया पर भिड़े फैंस
डंकी बनाम सालार को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस में तगड़ी जंग छिड़ी हुई है। हिंदी पट्टी वाले फैंस भी प्रभास की फिल्म देखना चाह रहे हैं। सोशल मीडिया पर बहुत से वीडियो और एक्स पर पोस्ट सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग सालार को थिएटर्स में पहले देखना चाह रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रभास की एक्टिंग शाहरुख से ज्यादा अच्छी है। इसके अलावा वह लोगों को प्रभास की फिल्में देखने के लिए भी कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान का अपना फैन यूनिवर्स है, जो यह जानता है कि सामने चाहे कोई कितना भी महारथी क्यों न हो किंग खान तो फिर किंग खान ही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Pathaan लड़कियों के लिए बनाई और Dunki अपने लिए’, साल के अंत से पहले SRK ने खुद को दिया तोहफा
एडवांस बुकिंग
एडवांस बुकिंग के मामले मेंस कमाई में डंकी, सालार के काफी आगे निकल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक डंकी ने अपनी एडवांस बुकिंग के पहले दिन 1,44,830 टिकट बेचे हैं और अब तक इसने 4.46 करोड़ रुपये तक की कमाई भी कर ली है। वहीं सालार की एडवांस बुकिंग की बात करें तो इस फिल्म के अभी तक 1,53,705 टिकट बिके हैं। एसआरके स्टारर की तुलना में प्रभास की फिल्म के 8875 टिकट ज्यादा बिके हैं, बावजूद इसके इसने लगभग 3.58 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख की डंकी से प्रभास की सालार एडवांस बुकिंग कलेक्शन में पूरे 88 लाख रुपये पीछे चल रही है।
सालार और डंकी का प्रमोशन
शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी का बंपर तरीके से प्रमोशन कर रहे हैं। वह पिछले दिन दुबई में थे और उन्होंने फैंस के कई सवालों के दिल खोलकर जवाब दिए। इसके अलावा फिल्म को लेकर और भी कई बातें कीं। डंकी के लिए शाहरुख खान आस्क एसआरके भी चला चुके हैं। उनकी फिल्म के पोस्टर या गानों के वीडियो बुर्ज खलीफा पर भी दिखाए जाते हैं। वहीं प्रभास की बात करें तो वह सालार के लिए साउथ में भले ही प्रमोशन कर रहे हों, लेकिन हिंदी पट्टी के लिए तो वह आदिपुरुष का आधा भी प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कयास तो यह भी लगाया जा रहा है कि शायद प्रभास ने मान लिया है कि हिंदी के किंग शाहरुख ही हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines