Shahrukh Khan On Burj Khalifa: कहते हैं कि अगर इंसान चाहे तो वक्त को अपना गुलाम बना सकता है और दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि वक्त सच में उनका गुलाम है। इन्हीं में से एक नाम है शाहरुख खान…नाम तो सुना ही होगा। शाहरुख खान महज एक नाम नहीं बल्कि जज्बात, प्रेरणा और स्वैग भी है। एक ऐसा नाम जिसे तारुफ की जरुरत नहीं, बल्कि जिसकी तारीफ के लिए अल्फाज भी कम पड़ जाते हैं। शाहरुख बॉलीवुड के वह कामयाब और दिग्गज कलाकारों में से एक हैं, जिनको बॉलीवुड का बादशाह या किंग खान भी कहा जाता है। साल 2023 से पहले कहा जा रहा था कि शाहरुख खान कहीं खो से गए हैं और अब उनका दौर जा चुका है। लेकिन जिस बंदे ने 30 साल पहले कह दिया हो कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं उसे भला पठान बनने से कोई रोक नहीं सकता।
जब साल में पहली बार SRK से रोशन हुआ बुर्ज खलीफा
शाहरुख खान ने साल 2023 में जिस तरीके से पठान के जरिए वापसी की और इसके बाद जवान भी ब्लॉकबस्टर हुई, उसके बाद तो यह कहना लाजमी है, ‘पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।’ एसआरके ने साबित कर दिया कि खान का मतलब ‘किंग’ है। वह उन दिग्गज कलाकारों में से एक हैं, जिनकी लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। साल की शुरुआत शाहरुख ने पठान से की थी। बॉक्स ऑफिस पर तो इस फिल्म ने धमाल मचाया ही, साथ ही साथ साल के शुरुआत में ही किंग खान दुनिया की सबसे बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर छा गए थे।
यह भी पढ़ें: Dunki Prediction Collection: क्या पहले दिन इन पांच फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी Shah Rukh की फिल्म?
शाहरुख का बुर्ज खलीफा पर दिखाना है आम
इसके बाद आई शाहरुख खान की फिल्म जवान। जवान ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया है उससे तो सब वाकिफ हैं। फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह दूसरी बार था जब शाहरुख खान बुर्ज खलीफा पर छा गए थे। इस फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर रिलीज किया गया था। जवान के ट्रेलर को ग्रैंड बनाने के लिए मेकर्स ने ऐसा किया था। चूंकि शाहरुख खान दुबई के ब्रांड एम्बेसडर रहे हैं। ऐसे में बुर्ज खलीफा पर दिखना उनके लिए आम बात है।
https://twitter.com/kkkKiran0/status/1737305539657564666
बुर्ज खलीफा पर हुआ ड्रोन शो
इसके बाद अब बीते दिन डंकी की कुछ क्लिप्स को बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है और यह साल में तीसरी बार है जब शाहरुख बुर्ज खलीफा पर छा गए। इसके अलावा वहां डंकी को लेकर ड्रोन शो भी किया गया। शाहरुख की मौजूदगी में इस पल को देखने के लिए फैंस बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। शो के दौरान, कई ड्रोन आसमान में रोशनी बिखेरते दिखे। इस दौरान शाहरुख खान के नाम से लेकर ‘डंकी’ के टाइटल और किंग खान के सिग्नेचर ओपन आर्म पोज के पैटर्न ड्रोन द्वारा आकाश में बनाए गए थे। इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines