Shah Rukh Khan Ask Srk: शाहरुख खान जितना अपने फैंस के दिल के करीब हैं, उतना ही फैंस भी उनको चाहते हैं। वह पर्दे पर राज बनें या फिर जवान और पठान अभिनेता को हर अंदाज में पसंद किया जाता है। अगर हम यह कहें कि शाहरुख ने लोगों को मोहब्बत करना सिखाया है, तो यह गलत नहीं होगा। वह जो कुछ भी करते हैं वह स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है, चाहे वह कपड़ों का स्टाइल हो या फिर मोहब्बत का। फिलहाल शाहरुख अपनी लाइफ का सबसे बेहतरीन फेज एंजॉय कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने एक के बाद एक लगातार दो हिट फिल्में दी हैं। शाहरुख खान आस्क एसआरके के जरिए भी अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एसआरके ने #AskSRK की सच्चाई बताई है।
AskSRK पर क्या बोले शाहरुख
शाहरुख खान ने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस से मुलाकात की और कई सवालों के जवाब दिए। किंग खान अक्सर सोशल मीडिया पर AskSRK सेशन होस्ट कर फैंस के सवालों के मजाकिया जवाब देकर दिल जीतते रहते हैं। हालांकि फैंस को यह शक भी रहता है कि आस्क एसआरके सेशन में एक्टर उनके सवालों के खुद जवाब देते हैं या उनकी टीम रिप्लाई करती है। जो वीडियो सामने आया है, उसमें शाहरुख खान ने इसका जवाब दे दिया है।
यह भी पढ़ें: Pre-Wedding सेलिब्रेशन में मराठी लुक कैरी कर Ira Khan ने जीता दिल, नुपुर शिखरे को अपने हाथ से खिलाया खाना
कौन देता है निजी सवालों के जवाब
शाहरुख कहते हैं, ‘बहुत से लोग मुझसे यह सवाल पूछते हैं कि क्या मेरी टीम आस्क एसआरके का जवाब दे रही है?’ नहीं। मैं उन सभी का जवाब देता हूं। कई बार लोग सोचते हैं कि मेरे सोशल मीडिया पर लिखी गई कोई भी बात…बेशक, जब बात काम और बाकी सब चीजों की होती है, तो मैं अपनी टीम की मदद लेता हूं। मैं उनसे पूछता हूं, रिक्वेस्ट करता हूं कि अगर यह फिल्म के बारे में है तो कुछ लिखें, लेकिन सोशल मीडिया पर मैं जो पर्सनल बातें लिखता हूं, वह बिल्कुल मेरे द्वारा लिखी जाती हैं।
इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘डंकी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। उन्होंने हार्डी नाम के लड़के का किरदार निभाया है, जो अपने चार दोस्तों के साथ लंदन जाना चाहता है। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines