#AskSRK: शाहरुख खान की फिल्म डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते का समय पूरा होने वाला है। डंकी सिनेमाघरों में शानदार कलेक्शन कर रही है और फैंस को इस फिल्म का कहानी पसंद आ रही है।वहीं शाहरुख खान अपने फैंस से जुड़ने के लिए अक्सर कुछ न कुछ करते रहते हैं। वह इसके लिए आस्क एसआरके सेशन भी चलाते हैं। आज एकबार फिर से शाहरुख ने अपने फैंस के जुड़ने के लिए #AskSRK चलाया। इस दौरान शाहरुख से उनके फैंस ने सवाल पूछे, जिसके किंग खान ने मजेदार जवाब दिए।
आखिर डंकी का बजट है कितना?
दरअसल पिछले कुछ दिनों से डंकी के बजट को लेकर काफी कन्फ्यूजन है। इसको लेकर एक फैन ने शाहरुख से पूछा, ‘सर, डंकी के बजट को लेकर बहुत सारी अफवाहें हैं। कुछ लोगों का कहना है कि 85 करोड़, कुछ कह रहे हैं 120 करोड़, वहीं कुछ लोगों का कहना है 350 करोड़ फिल्म का बजट है। सोचा डंकी मारने वाले से ही पूछ लिया जाए।’ शाहरुख ने इसका मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, ‘भाई जिसका बिजनेस है उसे करने दे। अपना टाइम किसी और चीज में लगा प्लीज।’
यह भी पढ़ें: Salaar ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, फिर भी Dunki से आगे नहीं निकल पा रही फिल्म
फैन को दी दीवारें टापने की सलाह
वहीं दूसरे फैन ने पूछा, ‘सर मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डंकी देखने जाना चाहता हूं, पर वो मुझसे कहती है SRK ने प्यार के लिए सरहदें टाप दीं, तुम मेरे घर की दीवार नहीं टाप रहे…अब आप बताओ क्या करूं।’ इसके जवाब में शाहरुख खान ने कहा, ‘दीवारें टाप और क्या।’ एक शख्स ने तो शाहरुख खान की मार्केंटिंग पर ही सवाल उठा दिया। उसने कहा, ‘सर, हमने जवान और डंकी में सबसे खराब मार्केटिंग देखी है। प्लीज रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में में कुछ अच्छे लोगों की भर्ती करिए।’ इसपर शाहरुख ने कहा, ‘मैं ही मार्केटिंग करता हूं, अब खुद को कैसे निकालूं।’
क्या है शाहरुख का 2024 का प्लान
आस्क एसआरके सेशन के दौरान एक फैन ने मोहब्बत करने की बात कह दी। उसने डंकी का सीन शेयर करते हुए लिखा, ‘आपकी फिल्म देखता हूं तो मेरा दिल करता है कि मोहब्बत कर लूं।’ इसपर शाहरुख ने कहा, ‘कर ले भाई कौन रोक रहा है, मोहब्बत फ्री होती है, बिल्कुल करो।’ वहीं एक और शख्स ने तो शाहरुख खान से उनका 2024 का प्लान पूछ लिया। उसने लिखा, ‘सर 2024 के लिए भी कोई फिल्म लाओ, कॉमेडी रोमांस वाली ले आओ, जनवरी से शूटिंग चालू करो और फिल्म अगले क्रिसमस पर रिलीज के लिए करो, प्लीज सर।’ इसके जवाब में किंग खान ने कहा, ‘आप मेरा काम ही मैनेज कर लो न आकर।’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines