Varun Kulkarni: ‘डंकी’ (Dunki) फेम एक्टर वरुण कुलकर्णी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म में काम कर चुके एक्टर वरुण कुलकर्णी सवास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। वो किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और अब सोशल मीडिया से उनकी हालत को लेकर चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। एक एक्टर ने वरुण कुलकर्णी की अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन तस्वीरों में एक्टर की हालत देखकर कोई भी समझ जाएगा कि उनकी हालत कैसी है? और मामला कितना सीरियस है?
वरुण कुलकर्णी को क्या हुआ?
वरुण कुलकर्णी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर रोशन शेट्टी ने उनकी हालत को लेकर खुलासा किया है। एक लम्बा-चौड़ा नोट शेयर करते हुए रोशन ने बताया है कि ‘डंकी’ एक्टर इस समय किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं और वो उनके दोस्त और थिएटर को-आर्टिस्ट हैं। रोशन ने आगे कहा, ‘फंड इकट्ठा करने के हमारे पिछले प्रयासों के बावजूद, उनके इलाज का खर्च बढ़ता ही जा रहा है। उन्हें रेगुलर मेडिकल केयर और आपातकालीन अस्पताल दौरे के साथ-साथ हफ्ते में 2-3 बार डायलिसिस की जरूरत होती है।’
इलाज के लिए पैसों की पड़ी जरूरत
एक्टर ने कहा, ‘अभी दो दिन पहले, वरुण को इमरजेंसी डायलिसिस सेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया था। वरुण न सिर्फ एक शानदार एक्टर हैं, बल्कि एक दयालु और निस्वार्थ इंसान भी हैं। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था और तब से वो सभी बाधाओं के बावजूद थिएटर के लिए अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए एक सेल्फ मेड व्यक्ति रहे हैं। हालांकि, एक आर्टिस्ट का जीवन अक्सर फाइनेंशियल चैलेंजेज के साथ आता है और इस मुश्किल वक्त में उन्हें पहले से कहीं ज्यादा हमारे सपोर्ट की जरूरत होती है।’
यह भी पढ़ें: पीठ में ढाई इंच घुसा चाकू, 6 घंटे सर्जरी, 5 दिन में इतने फिट कैसे सैफ? शिवसेना नेता ने उठाए सवाल
दोस्तों ने एक्टर के लिए लोगों से की डोनेशन की मांग
रोशन शेट्टी ने लिखा, ‘हम, उनके दोस्त और शुभचिंतक, इस क्रिटिकल समय में वरुण की मदद के लिए एक साथ आ रहे हैं। अगर आप वरुण या रिया को जानते हैं, तो आप अपना योगदान सीधे उन्हें भेज सकते हैं। जो नहीं जानते, उनके लिए डोनेशन को आसान बनाने के लिए एक लिंक बनाया गया है। आइए वरुण को स्टेज पर वापस लाने में मदद करने के लिए एक साथ आएं, जहां वो बिलोंग करता है।’
संबंधित खबरें
रिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
21 mins agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 hr ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
3 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
3 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
4 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
22 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
23 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines