Duke Fakir Passes Away: ऐसा लग रहा है जैसे मनोरंजन जगत को किसी की नजर-सी लग गई है। बीते दिन तिशा कुमार के निधन ने हर किसी की आंखें नम की, तो अमेरिकी म्यूजिशियन शाऊल हडसन की बेटी ने भी 25 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। वहीं, अब खबर आ रही है कि मशहूर अमेरिकी सिंगर अब्दुल करीम, जिन्हें ‘ड्यूक’ फकीर के नाम से जाना जाता है अब वो हमारे बीच नहीं रहे हैं। सिंगर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।
हार्ट अटैक ने ली जान
फोर टॉप्स के आखिरी संस्थापक सदस्य ड्यूक ने बीते दिन यानी 22 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह दिया। हार्ट अटैक ने एक और पॉप स्टार की जान ले ली। बता दें कि ड्यूक 88 साल के थे। हालांकि उन्होंने अपनी लाइफ में बहुत सफलता हासिल की और लोगों का हमेशा दिल जीता। आज वो हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें हमेशा रहेंगी।
परिवार ने दी जानकारी
ड्यूक के निधन की खबर परिवार ने एक प्रेस रिलीज के जरिए दी है। फैमिली ने अपने बयान में कहा कि हमारे प्यारे पति, प्यारे पिता, दादा, परदादा, दोस्त और हमेशा के लिए फोर टॉप्स, अब्दुल करीम फकीर, जिन्हें ड्यूक के नाम से जाना जाता है, के निधन की घोषणा करते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है।
हर कोई बेहद दुखी
परिवार ने आगे कहा कि दिल भारी हैं क्योंकि हम एक मशहूर और दिग्गज हस्ती के निधन का शोक मना रहे हैं। ड्यूक ने अपने म्यूजिक करियर में कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उन्होंने हमेशा लोगों के लिए काम किया। हम सभी से परिवार की गोपनियता और निजता के लिए प्रार्थना करते हैं।
सबसे अधिक फीस लेने वाले पॉपस्टार
बता दें कि ड्यूक का जन्म 26 दिसंबर 1935 में हुआ था। फकीर को मोटाउन के सबसे अधिक फीस लेने वाले और मशहूर समूहों में से एक फोर टॉप्स के साथ पहले कार्यकाल में गाने के लिए जाना जाता है। फकीर ने 50 के दशक में लेवी स्टब्स, रेनाल्डो ‘ओबी’ बेन्सन और लॉरेंस पेटन के साथ समूह की सह-स्थापना की थी। फोर टॉप्स ने 1960 के दशक के पॉप को परिभाषित करने में मदद की और उन्हें 1990 में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया, जिसमें 24 शीर्ष 40 पॉप हिट शामिल थे। हालांकि अब ड्यूक हमारे बीच नहीं रहे हैं। हर कोई उन्हें यादकर उनके लिए दुआ कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss से निकले Deepak Chaurasia ने रिवील की इनसाइड न्यूज, जिसने मारा खंजर, उसे बताया विनर
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
35 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines