Jogira Sara Ra Ra: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) को कौन नहीं जानता, उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने हैं। बीते कुछ समय पहले वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए हुए थे। अब एक बार फिर से नवाज चर्चा का विषय बन गए हैं, लेकिन इस बार उसका कारण पर्सनल लाइफ नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ है।
दरअसल एक्टर की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ (Jogira Sara Ra Ra) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, जिसका दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। जहां पहले ये फिल्म 12 मई को रिलीज होने वाली थी वहीं अब ‘जोगीरा सारा रा रा’ 26 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जानते हैं इसके पीछे की वजह।
‘द केरल स्टोरी’ है फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ाने का कारण
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ की रिलीज डेट में बदलाव करने के पीछे की वजह ‘द केरल स्टोरी’ है। दरअसल इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसकी वजह से सिनेमाघर फूल भरे हुए हैं। यही वजह है कि, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे कर दिया है। अब नवाज के फैन का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है।
फिल्म में डांस कर सभी का मनोरंजन करेंगे नवाज
जब फिल्म को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, उन्हें डांस करना नहीं आता है और फिल्म में उन्हें जो स्टेप्स दिए गए थे, वे बेहद आसान थे। फिल्म की हीरोइन नेहा शर्मा ने भी सेट पर खूब मस्ती की है। उन्होंने नवाज के डांस के बारे में बात करते हुए कहा, ‘शुरुआत में यह भी निश्चित नहीं था कि वह ऐसा कर पाएंगे या नहीं, लेकिन जब वह सेट पर पहुंचे और नाचने लगे, मुझे लगता है कि हर कोई उन्हें देख रहा था।’
‘जोगीरा सारा रा रा’ स्टारकास्ट
‘जोगीरा सारा रा रा’ फिल्म के लेखक ग़ालिब असद भोपाली हैं और इसे कुशन नंदी द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में आपको रोमांटिक कॉमेडी देखने को मिलेगी, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा नेहा शर्मा, संजय मिश्रा और महाअक्षय चक्रवर्ती नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines