Diwali Songs: दिवाली का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस दिन बॉलीवुड गानों के बिना दिवाली का जश्न फीका लगता है. आज हम आपके लिए बॉलीवुड के हिट गाने लेकर आए हैं जो दिवाली के लिए सुनने के लिए बेस्ट हैं. इन गानों में ‘हैप्पी दिवाली’ से लेकर ‘जलते दिए’ तक शामिल हैं. ये बॉलीवुड गाने आपकी दिवाली को सुपरहिट बना देंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन गानों का नाम शामिल है?
हैप्पी दिवाली
साल 2005 में आई ‘होम डिलीवरी’ मूवी का ये गाना आज भी सुपरहिट है. इस गाने को दिवाली के लिए ही लिखा गया था. वहीं हर दिवाली पर ये गाना सुनने के लिए बेस्ट है. ये गाना सोशल मीडिया पर भी दिवाली के मौके पर खूब वायरल होता है. दिवाली के जश्न को ये गाना और मजेदार बना देता है.
यह भी पढ़ें: Diwali 2025: अपनी दिवाली को बनाएं यादगार! कैमरे में कैद करें रोशनी और रंग, अपनाएं ये 5 स्मार्टफोन फोटोग्राफी टिप्स
आई है दिवाली
‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ का ये गाना भी दिवाली के लिए ही बना है. साल 2001 में आई इस फिल्म का ये गाना हर दिवाली पर लोग अपनी प्ले लिस्ट में ऐड करते हैं. इस गाने को अलका याग्निक, उदित नारायण, शान, कुमार शानू, केतकी दवे और स्नेहा पंत ने गाया है.
जलते दिए
साल 2015 में आई ‘प्रेम रतन धन पायो’ का ये गाना भी दिवाली प्ले लिस्ट में ऐड करने के लिए बेस्ट है. इस गाने को आप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो के साथ शेयर कर सकते हैं. ये गाना सलमान खान और सोनम कपूर के ऊपर फिल्माया गया है. इस गाने को अनविशा, विनीत सिंह, हर्षदीप कौर और शबाब सबरी ने गाया है.
दीप दिवाली के झूठे
1973 में आई ‘जुगनू’ मूवी का ये गाना भी दिवाली के लिए ही बना है. इस गाने में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी नजर आए हैं. वहीं इस गाने को किशोर कुमार और सुषमा श्रेष्ठ ने गाया है. गाने में दिवाली के जश्न को भी धूमधाम से दिखाया गया है. इस बार दिवाली के जश्न को और खास बनाने के लिए अपनी प्ले लिस्ट में ये गाना ऐड कर लें.
यह भी पढ़ें: Diwali 2025 पर घर बैठे फैमिली संग देखें ये 5 बॉलीवुड फिल्में, सेलिब्रेशन का मजा होगा डबल!
कोरे-कोरे सपने मेरे
अमिताभ बच्चन की ‘सूर्यवंशम’ के इस गाने को भी दिवाली पर ही फिल्माया गया है. इस गाने में भी आपको दिवाली का जश्न देखने को मिलेगा. वहीं इस गाने को अनुराधा पौडवाल और कुमार शानू ने गाया है. दिवाली के दिन सुनने के लिए ये गाना परफेक्ट चॉइस है. आज के दिन इस गाने को अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर लें, इसे सुनकर दिवाली के जश्न का मजा दोगुना हो जाएगा.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
36 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines