Diwali BOX Office Collection: आज दिवाली है. इस खास मौके पर सिनेमाघरों में दो फिल्में ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रिलीज हो रही है. ऐसे में दिवाली के मौके पर फिल्मों का क्लैश होना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी फिल्मों का टकराव देखने के लिए मिला है. आज इस खास अवसर पर आपको पिछले 5 सालों में रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस के बारे में बता रहे हैं. पिछले 5 सालों में 6 फिल्में आईं और इसमें से 4 ही हिट रही थीं. इसमें एक ऐसी फिल्म भी है, जिसने 200 करोड़ का बिजनेस किया और फिर भी एवरेज ही साबित हुई है. देखिए लिस्ट…
सूर्यवंशी (2021)- हिट
साल 2021 में रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रिलीज हुई, जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. फिल्म का नेट कलेक्शन 196 करोड़ था. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 233.33 करोड़ रहा था. हालांकि, फिल्म का स्टोरी प्लॉट खास नहीं था लेकिन, फिल्म कमर्शियली जरूर हिट रही.
यह भी पढ़ें: दिवाली पर श्वेता महारा ने मचाई धूम, अरविंद अकेला कल्लू के भोजपुरी सॉन्ग पर उड़ाया गर्दा, मिले 10 मिलियन व्यूज
थैंक गॉड (2022)- फ्लॉप
अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘थैंक गॉड’ को साल 2022 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था. इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार पहली बार स्क्रीन पर नजर आए थे. लेकिन, उनकी जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 48.92 करोड़ का बिजनेस किया था.
टाइगर 3 (2023)- एवरेज
साल 2023 में रिलीज हुई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी. स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. लेकिन, इसके बाद भी ये फिल्म एवरेज ही साबित हुई थी. हालांकि, इसे आईएमडीबी की ओर से टॉप रेटिंग मिली थी. फिल्म को 10 में से 8.8 रेटिंग मिली थी.
यह भी पढ़ें: Diwali Songs: ‘हैप्पी दिवाली’ से ‘जलते दिए’ तक, इन 5 बॉलीवुड गानों के बिना जश्न है फीका
सिंघम 3 (2024)- हिट
रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म ‘सिंघम 3’ को पिछले साल 2024 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था. इसके जरिए अजय देवगन और करीना कपूर की जोड़ी लंबे समय के बाद साथ में दिखी थी. लेकिन फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से नेगेटिव रिस्पांस मिला था. मगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने इंडिया में 247.73 करोड़ का बिजनेस किया था.
भूल भुलैया 3 (2024)- हिट
‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी की हिट फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को दिवाली के मौके पर 2024 में रिलीज किया गया था. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम 3’ से रही थी. मूवी ने भारत में 334.67 करोड़ की कमाई की थी. इसमें कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन जैसे कलाकार अहम रोल में थे.
यह भी पढ़ें: हुमा कुरैशी का रिश्ता कंफर्म? एक्ट्रेस की कमर में हाथ डाले रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने दिया पोज, दिखी क्लोज बॉन्डिंग
अमरन (2024)- हिट
फिल्म ‘अमरन’ साउथ एक्टर शिवाकार्तिकेयन के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी. छोटे बजट की इस फिल्म ने 219.94 करोड़ का बिजनेस किया था. सच्ची घटना से प्रेरित इस फिल्म को आईएमडीबी की ओर से ही टॉप रेटिंग मिली थी. ये 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही थी.
यह भी पढ़ें: Advance Booking: ‘थामा’ ने ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के छुड़ाए छक्के, जानिए एडवांस बुकिंग में किसका कैसा है हाल
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
28 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines