Actors Rejected Bigg Boss 18: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो होस्ट करते नजर आने वाले हैं। ‘बिग बॉस 18‘ का आगाज जल्द ही होगा। इस शो से पहले मेकर्स ने कमर कस ली है और वो ऐसे-ऐसे कलाकारों को कास्ट कर रहे हैं जिनके शो से जुड़ते ही TRP छप्पर फाड़ देगी। टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे एक्टर्स को इस सीजन के लिए अप्रोच किए जाने की खबर सामने आ रही है जिनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड सेलेब्स को भी टक्कर देती है।
7 स्टार्स ने ‘बिग बॉस 18’ को कहा ना
हालांकि, अब 7 ऐसे स्टार्स के नाम सामने आए हैं जिन्होंने सलमान खान के शो को हंसते-हंसते ठुकरा दिया। यानी कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं जो मुंह मांगी रकम मिलने के बावजूद भी इस शो में काम करने के लिए राजी नहीं हैं। इन लोगों को सलमान खान के शो होस्ट करने के बावजूद इसमें पार्टिसिपेट की कोई दिलचस्पी नहीं है। अब कहा जा रहा है कि करीब 7 बड़े सेलेब्स ने ‘बिग बॉस 18’ के ऑफर को खड़े पांव ठुकरा दिया। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?
इन सेलेब्स ने ‘बिग बॉस 18’ के ऑफर को कर डाला रिजेक्ट:
- निया शर्मा (Nia Sharma)
- शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim)
- जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)
- दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)
- नकुल मेहता (Nakuul Mehta)
- अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)
- सुरभि चंदना (Surbhi Chandna)
यह भी पढ़ें: Sudhanshu Pandey की एग्जिट के बाद कौन होगा नया Vanraj? Anupamaa के लिए हुआ लुक टेस्ट
हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस और नागिन ने शो से बनाई दूरी
बता दें, अब तक मेकर्स ने कन्फर्म नहीं किया है कि इन लोगों को शो के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सभी नाम मेकर्स की प्रायोरिटी लिस्ट में थे। जेनिफर विंगेट, अर्जुन बिजलानी और दिव्यांका त्रिपाठी को कई साल से शो ऑफर किया जा रहा है लेकिन ये तीनों इस शो में आने के लिए हामी भरते ही नहीं। वहीं, शोएब अपने व्लॉग में साफ कह चुके हैं कि वो इस शो में नहीं जाएंगे। यानी टीवी की दो नागिन सुरभि और निया के अलावा टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस जेनिफर विंगेट और दिव्यांका त्रिपाठी भी इस कंट्रोवर्शियल शो को करने से इंकार कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
49 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines