Partho Ghosh Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर पार्थो घोष का निधन हो गया है। इस दुखद खबर के आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दाैड़ गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, पार्थो घोष के निधन की वजह दिल से संबंधित जटिलताएं बताई जा रही हैं। उन्होंने सोमवार, 9 जून को 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है। फिल्ममेकर के निधन की पुष्टि एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता ने की है। साथ ही उनके निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। बता दें कि पार्थो घोष मड आइलैंड में रह रहे थे।
एक्ट्रेस ने दिया इमोशनल ट्रिब्यूट
एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता ने दिग्गज फिल्ममेकर पार्थो घोष के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘शब्दों से परे जाकर मैं दुखी हूं। हमने आज एक असाधारण प्रतिभा, दूरदर्शी निर्देशक और दयालु इंसान को खो दिया है। पार्थो दा, आपने स्क्रीन पर जो जादू बनाए हैं, उसके लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा। शांति से आराम करें।’
यह भी पढ़ें: Sana Makbul की हेल्थ पर आया अपडेट, इस बीमारी से जूझ रही हैं Bigg Boss OTT 3 की विनर
पार्थो घोष का फिल्मी करियर
फिल्ममेकर पार्थो घोष ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर साल 1985 से की थी। उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘100 डेज’ थी, जो साल 1991 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। ये तमिल क्लासिक फिल्म ‘नूरवथु नाल’ की हिंदी रीमेक थी, जिसे इतावली कहानी से रूपांतरित किया गया था। ‘100 डेज’ को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था।
कई सुपरस्टार की फिल्में की डायरेक्ट
बता दें कि पार्थो घोष ने अपने पूरे करियर में कई सुपरस्टार्स की फिल्मों को डायरेक्ट किया था। उनके डायरेक्शन में बनी फिल्में दिव्या भारती की ‘गीत’ (1992), मिथुन चक्रवर्ती की ‘दलाल’ (1993) और नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और मनीषा कोइराला स्टारर ‘अग्नि साक्षी’ थी जो 1996 में रिलीज हुई थी और बड़ी हिट साबित हुई। कुल मिलाकर पार्थो घोष ने 15 से ज्यादा फिल्में डायरेक्ट की थीं। उनकी आखिरी डायरेक्ट फिल्म ‘मौसम इकरार के दो पल प्यार के’ थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
6 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
8 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
9 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
11 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
11 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
12 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines