Diljit Dosanjh: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में दिलजीत ने ‘पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला’ का रोल अदा कर रहे हैं। इस बीच दिलजीत का एक इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जी हां, इस वीडियो में एक्टर अपनी लाइफ के एक किस्से को साझा करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
11 साल का था जब घर से शिफ्ट हुआ था- दिलजीत
हाल ही में viralbhayani पर दिलजीत दोसांझ का एक इंटरव्यू वीडियो शेयर किया गया है। इस इंटरव्यू में जब एक्टर ने पूछा गया कि बचपन में क्या हुआ था? आपका माइंडसेट क्या था जो आप इतने डीप हो गए लाइफ में? इस सवाल पर दिलजीत कहते हैं कि 11 साल का था मैं जब घर से शिफ्ट हो गया था, अकेला हो गया था, मामाजी के पास रहने शहर आ गया, गांव से लुधियाना।
ना टीवी, ना कुछ- दिलजीत
इसके आगे एक्टर से पूछा गया कि पेरेंट्स आपके लिए क्या चाहते थे? तो दिलजीत ने कहा कि हमारा बच्चा कामयाब हो जाए और जैसे मुझे दीवाली बहुत पसंद है, होली बहुत पसंद थी है, तो जब मैं गांव में था तो बहुत मस्ती करता था, जब मैं शहर गया, तो मैं वहां अकेला रहता था और एक कमरा था छोटा-सा, ना टीवी, ना कुछ, स्कूल जाता था और आ जाता था, मेरे पास बहुत टाइम था।
10-11 साल में मेरा कनेक्शन टूट गया फैमिली से- एक्टर
दिलजीत ने आगे कहा कि मोबाइल फोन भी नहीं होते थे कि आप रोज फोन करो और ये भी होता था कि गांव फोन करो तो पैसे लगते थे या गांव से भी फोन आएगा, तो पैसे लगेंगे, तो 10-11 साल में मेरा कनेक्शन टूट गया फैमिली से, मैं किस स्कूल में पढ़ता हूं, क्या करता हूं, उन्होंने मुझे कुछ नहीं कहा, उन्होंने बोला था कि घर मिलेगा, खाने को रोटी मिलेगी, बाकी तेरी लाइफ, मेरे लिए वो संत हैं, लेकिन मेरा कनेक्शन टूट गया, सिर्फ फैमिली से नहीं सबसे। दिलजीत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
यह भी पढ़ें- Adult और Hot सीन, तो कभी स्विमसूट… वो हसीना जिसकी वजह से भारत में मच गया था बवाल
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
2 mins agoनाना पाटेकर के जन्मस्थान का ऐतिहासिक खजाना है यह समुद्री किला
35 mins agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
1 hr agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 hr ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
3 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
11 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
15 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
17 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines