मेट गाला 2025 की चमक-धमक के बीच एक पंजाबी स्टार ने पूरी दुनिया की नजरें अपनी ओर खींच लीं। जी हां, बात हो रही है सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की, जिन्होंने पहली बार इस बडे़ फैशन इवेंट में कदम रखा और आते ही हर किसी के दिलों में राज करने लगे।
महाराजा वाला अंदाज लेकर पहुंचे दिलजीत
दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला की ब्लू कार्पेट पर ऐसी एंट्री मारी कि लोग देखते ही रह गए। उन्होंने फेमस डिजाइनर प्रभाल गुरुंग की ड्रेस पहनी थी, जो न सिर्फ उनकी पंजाबी विरासत का प्रतीक थी, बल्कि ‘ब्लैक डैंडीज्म’ थीम को भी बखूबी दर्शा रही थी। सिर पर पारंपरिक पगड़ी, गुरमुखी लिपि से सजी केप और हाथ में कृपाण लिए दिलजीत किसी शाही महाराजा से कम नहीं लग रहे थे।
उनका पहनावा पूरी तरह से पंजाबी संस्कृति और गर्व को दर्शा रहा था। दिलजीत ने इंटरव्यू में कहा भी कि ये सब कुछ उन्होंने हमेशा किया है—’अपने अस्तित्व और संस्कृति को गर्व से अपनाना ही असली पहचान है।’
महाराज के नेकलेस की थी दिली ख्वाहिश
दिलजीत की टीम ने उनके लुक को और भी प्रभावशाली बनाने के लिए एक खास प्लान तैयार किया था। उन्होंने मशहूर ‘पटियाला नेकलेस’ पहनने की कोशिश की थी, जो 1928 में पटियाला के महाराजा ने फ्रेंच ज्वैलर कार्टियर से बनवाया था। करीब 2900 हीरों से जड़ा ये हार दुनिया की सबसे भारी और कीमती ज्वैलरी में से एक माना जाता है, जिसकी वर्तमान कीमत करीब 21000 करोड़ आंकी गई है।
हालांकि, ये नेकलेस अब एक म्यूजियम में सुरक्षित रखा गया है और किसी को भी इसके यूज की इजाजत नहीं मिलती। दिलजीत की स्टाइलिस्ट अभिलाषा देवनानी ने इसे मेट गाला के लिए मंगवाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
भारतीय ज्वैलरी हाउस से बनवाया स्पेशल सेट
जब कार्टियर का नेकलेस नहीं मिला तो दिलजीत की टीम ने हार नहीं मानी। भारतीय ज्वैलरी ब्रांड ‘गोलेचा’ से खासतौर पर पटियाला स्टाइल से प्रेरित गहनों का सेट बनवाया गया, जिसमें एक खूबसूरत टर्बन ब्रोच भी शामिल था। इसने दिलजीत के लुक में चार चांद लगा दिए और उन्हें पूरी तरह से एक आधुनिक महाराजा के अवतार में पेश किया।
फैशन से ज्यादा संस्कृति का संदेश
दिलजीत का मेट गाला डेब्यू सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि ये उनके सांस्कृतिक गौरव और पहचान का प्रतीक था। उन्होंने ये साबित कर दिया कि ग्लोबल स्टेज पर भी अपनी जड़ों से जुड़े रहना कितना जरूरी है। मेट गाला 2025 में दिलजीत की ये पेशकश न सिर्फ उनके फैंस के लिए यादगार रही, बल्कि फैशन और संस्कृति के संगम का बेहतरीन उदाहरण बन गई।
यह भी पढ़ें: Met Gala 2025: बेबी बंप के साथ Kiara Advani बनीं पहली भारतीय एक्ट्रेस, दिल छू गया अंदाज
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
17 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
22 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
23 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines