Diljit Dosanjh DIL-LUMINATI India Tour: मशहूर पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने फैंस के दिल खुश कर दिए हैं। सिंगर ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक खास अनाउंसमेंट किया है। अब उनका पोस्ट देख उनके इंडियन फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अगस्त के महीने में दिलजीत दोसांझ मिडिल ईस्ट में अपने विदेशी फैंस पर अपनी आवाज का जादू चलाकर आए हैं। उनका DIL-LUMINATI मिडिल ईस्ट टूर अभी खत्म ही हुआ है और अब उन्होंने अपने इंडिया टूर की भी घोषणा कर दी है।
अब इंडिया में होगा दिलजीत दोसांझ का अगला टूर
सिंगर ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। वो कब, किस शहर में फैंस के सामने पेश होंगे, अब वो डेट और वेन्यू रिवील हो गए हैं। ये पोस्ट देखने के बाद दिलजीत दोसांझ के फैंस टिकट के इंतजाम करने भी शुरू कर सकते हैं। तो सबसे पहले सिंगर के अपकमिंग कॉन्सर्ट की डिटेल्स जान लेते हैं, ताकि फैंस को कोई कन्फ्यूजन न हो और वो सब चीजें ठीक से प्लान कर सकें।
यहां मौजूद है सारी जानकारी
- दिल्ली – 26 अक्टूबर
- हैदराबाद – 15 नवंबर
- अहमदाबाद – 17 नवंबर
- लखनऊ – 22 नवंबर
- पुणे – 24 नवंबर
- कोलकाता – 30 नवंबर
- बैंगलोर – 6 दिसंबर
- इंदौर – 8 दिसंबर
- चंडीगढ़ – 14 दिसंबर
- गुवाहाटी – 29 दिसंबर
यह भी पढ़ें: Rehnaa Hai Terre Dil Mein की री-रिलीज के बाद खुला राज, ये एक्ट्रेस भी हैं फिल्म का हिस्सा; देख चौकेंगे फैंस
कब से शुरू होगी प्री-सेल टिकटों की बुकिंग?
इसके अलावा सिंगर दिलजीत दोसांझ ने प्री-सेल टिकटों की बुकिंग को लेकर भी डिटेल्स शेयर की हैं। अब 10 सितंबर, 2024 से दोपहर 12 बजे से HDFC बैंक पिक्सेल कार्डधारकों के लिए प्री-सेल टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। जबकि जनरल सेल 12 सितंबर, 2024 से दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। अब उन्होंने इस जानकारी के साथ एक वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा है कि पोस्टर में आपका शहर है या नहीं? वो आप उन्हें बता सकते हैं। अब जल्द ही वो फैंस के बीच आने वाले हैं। अब उनके इस पोस्ट पर फैंस के ढेरों रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। फैंस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है और सब 10 सितंबर का इंतजार कर रहे हैं ताकि वो जल्द से जल्द टिकट खरीद सकें।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के जन्मस्थान का ऐतिहासिक खजाना है यह समुद्री किला
23 mins agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
48 mins agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 hr ago'ईविल डेड...', नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता; रिएक्शन वायरल
2 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
11 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
15 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
16 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
18 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines