Dilip Joshi: टीवी एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) को कौन नहीं जानता। आज उन्होंने टीवी जगत के जरिए घर-घर में पहचान बना ली है। दिलीप जोशी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि कैसे उन्होंने एक फिल्म के चलते डेढ़ महीने में 16 किलो वजन कम किया था।
कम किया था 16 किलो वजन (Dilip Joshi)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से घर-घर में पहचान बनाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) आज जाना माना नाम बन चुके हैं। सीरियल में जेठालाल के किरदार से उन्होंने खूब पहचान बनाई। आज भी उनका शो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। कॉमेडी जॉनर इस शो को बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बेहद पसंद करते हैं। आज वही जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे एक फिल्म के लिए उन्होंने सिर्फ डेढ़ महीने में 16 किलो वजन कम किया था।
फिल्म के लिए करना था वजन कम
टीवी के साथ ही साथ दिलीप जोशी फिल्मों में भी काफी काम कर चुके हैं। उन्हें कई फिल्मों में देखा गया। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा कि कि कैसे उन्होंने एक मूवी में अपने रोल के लिए कैसे अपना वजन कम किया था दिलीप जोशी ने बताया, ‘मैंने एक गुजराती फिल्म की थी। उसका टाइटल था Hun Hunshi Hunshilal. वह एक फेस्टिवल टाइप की फिल्म थी, जिसमें 35-36 गाने थे। वह पॉलिटिकल सटायर टाइप फिल्म थी। फिल्म में रोल के लिए मुझे अपना वजन कम करना था।’
बारिश में करता था वॉक
उन्होंने कहा, ‘उन दिनों मैं अपना स्कूटर पार्क करता था और फिर स्विमिंग क्लब में कपड़े चेंज करके बारिश में पूरा मरीन ड्राइव ओबेरॉय होटल तक मैं जॉगिंग करता था और जॉगिंग करते-करते वापस जाता था। इसमें 45 मिनट लगते थे। इस तरह मैंने डेढ़ महीने में अपना 16 किलो वजन कम किया था। उन्होंने कहा वो जो मजा था कि हल्की बारिश हो रही है, सनसेट हो रहा है और खूबसूरत बादल, बहुत अच्छा लगता था। बात करें फिल्म की तो Hun Hunshi Hunshilal एक गुजरती पॉलिटिकल सटायर फिल्म थी, जिसमें दिलीप जोशी के अलावा रेणुका शहाणे, मनोज जोशी और मोहन गोखले जैसे कई एक्टर्स नजर आए थे।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
11 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines