Dil Jhoom Song Review: (इशिका जैन, नई दिल्ली) विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की अपकमिंग फिल्म ‘क्रेक‘ (Crakk) का फैंस कब से इंतजार कर रहे हैं। इस स्पोर्ट एक्शन फिल्म में फैंस को विद्युत के अलावा नोरा फतेही (Nora Fatehi), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और एमी जैक्सन (Amy Jackson) एंटरटेन करने वाले हैं। ये फिल्म वैसे तो 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी लेकिन अब गुड न्यूज़ ये है कि इस फिल्म का पहला गाना अब रिलीज हो चुका है। ‘दिल झूम’ (Dil Jhoom) गाने को महज 3 घंटे में 584K व्यूज मिल चुके हैं। लेकिन ये गाना कैसा है और क्या ये अपना जादू हम पर चलाने में कामयाब रहा या नहीं ये जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: IndiGo पर केस करेंगे Ranvir Shorey, 10 घंटे तक हुई असुविधा पर भड़के एक्टर
रिलीज हुआ विद्युत और नोरा का गाना
सबसे पहले तो आपको बता दें, ‘दिल झूम’ को विशाल मिश्रा (Vishal Mishra) और श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने मिलकर अपनी आवाज दी है। इसके लिरिक्स गुरप्रीत सैनी (Gurpreet Saini) ने लिखे हैं। ये गाना पाकिस्तानी कलाकार ‘अली जफर’ (Ali Zafar) ने लिखा और कंपोज़ किया था जिसे अब ‘तनिष्क बागची’ (Tanishk Bagchi) ने रिक्रिएट किया है। इन सभी कलाकारों ने किसी भी चीज में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबकी मेहनत गाने में साफ दिखाई दे रही है। इसका मतलब गाना तो पास हो गया लेकिन क्या विद्युत जामवाल और नोरा फतेही पास हो पाए?
छपरी लुक में दिखे विद्युत
इस गाने में इन दोनों की लव केमिस्ट्री दिखाने की कोशिश की गई है। दोनों अपना-अपना पार्ट काफी अच्छा कर रहे हैं मगर कुछ चीज़ें हैं जो वीडियो में काफी खटक रही हैं। सबसे पहले तो लुक की बात कर लेते हैं। नोरा तो ठीक- ठाक लग रही हैं लेकिन विद्युत जामवाल का लुक काफी छपरियों वाला लग रहा है। उनके बढ़े हुए बाल उन पर बिल्कुल भी सूट नहीं रहे। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो बिना नहाएं रेत में कुश्ती लड़कर आ रहे हों। उनका लुक और स्टाइलिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया है। जबकि नोरा गाने में काफी हॉट लग रही हैं।
केमिस्ट्री ने किया निराश
इस गाने में एक और मेजर प्रॉब्लम दिखाई दे रही है। रोमांटिक गाने में नोरा फतेही और विद्युत जामवाल की केमिस्ट्री कहीं मिसिंग है। इन दोनों का पर्दे पर रोमांस देख आपको कुछ भी फील नहीं होगा। इन दोनों की एक्टिंग तो अच्छी लग रही है पर इनमें वो फायर दिखाई नहीं दे रही। ऐसे में फैंस कुछ मायूस हो सकते हैं। न तो इस गाने से फिल्म की स्टोरी समझ आएगी और न ही इनकी बीच ढंग का रोमांस देखने को मिलेगा। ये बात और है कि आखिर में आपको कुछ हॉट सीन देखने को मिलने वाले हैं। इन दोनों स्टार्स के डांस मूव्स भी काफी क्रिस्प हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines