Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 18 इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। जल्द ही शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ऐसे में लोगों में फिनाले के लिए भी एक्साइटमेंट देखी जा रही है। 19 जनवरी 2025 को बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले किया जाएगा और इसी के साथ को उसके 18वें सीजन का विनर भी मिल जाएगा। हालांकि, इस बीच अब खबर आ रही है कि दिग्विजय राठी, बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में शामिल नहीं होंगे।
ग्रैंड फिनाले में नहीं होंगे दिग्विजय
जैसे ही ये खबर सामने आई कि दिग्विजय ने शो के ग्रैंड फिनाले मुंह मोड़ लिया है, तो फैंस परेशान हो गए और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर क्या वजह है? जो दिग्विजय ने शो के ग्रैंड फिनाले में आने से इनकार कर दिया है। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय ने इसकी पुष्टि की है कि वो शो के फिनाले का हिस्सा नहीं होंगे। इसके पीछे की वजह बताते हुए दिग्विजय ने कहा कि वो इसलिए फिनाले में नहीं आएंगे क्योंकि वो देश से बाहर रहेंगे और उन्हें नहीं पता कि फिनाले कब होने वाला है?
वाइल्ड कॉर्ड के रूप में की थी एंट्री
गौरतलब है कि दिग्विजय राठी ने बिग बॉस 18 में बतौर वाइल्ड कॉर्ड एंट्री की थी, लेकिन दिग्विजय को घरवालों की वोटिंग के जरिए शो से बाहर कर दिया गया था और उनका बाहर होना कंटेस्टेंट्स और दर्शकों के लिए एक झटका था। अब दिग्विजय का शो के फिनाले में ना आना भी फैंस और कंटेस्टेंट्स मिस करने वाले हैं। इसके अलावा अगर शो के हाई-वोल्टेज ड्रामे की बात करें तो इस वक्त शो में आठ लोग बचे हैं।
सात कंटेस्टेंट के बीच होगी विनर को लेकर रेस
हालांकि, चाहत पांडे ‘वीकेंड का वार’ में बाहर हो जाएंगी और घर में सिर्फ सात कंटेस्टेंट ही बचेंगे, जिनमें टॉप पांच के लिए टक्कर होगी। अब जाहिर है कि शो अपने फिनाले के करीब है, तो घर में मौजूद हर एक कंटेस्टेंट विनर के लिए गेम को खेलेगा और अपने गेम को बेहतर करेगा।
टिकट टू फिनाले टास्क
इसके इस वक्त शो में चुम और विवियन को लेकर भी माहौल गरम चल रहा है क्योंकि हाल ही में हुए टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान दोनों के बीच गरमागरमी देखी गई। अब देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस के 18वें सीजन की ट्रॉफी कौन बाहर लेकर आता है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: इस हफ्ते जनता ने टॉप 5 में रखें ये कंटेस्टेंट, तीसरा नाम चौंकाएगा
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 hr agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
4 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
5 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
6 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
8 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
9 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
10 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines