Dhurandhar Vs The Raja Saab Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 41 दिन हो गए हैं. अभी भी रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है. इसके साथ ही थिएटर्स में प्रभास की फिल्म ‘द राजा साहब’ को भी रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में छठे दिन उछाल देखने को मिला. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है और प्रभास की फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से कितने पीछे है?
प्रभास ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की ‘द राजा साहब’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने अब तक 124.65 करोड़ की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 182 करोड़ पहुंच गया है. 6 दिनों में अभी तक भी फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो सकी है. हालांकि अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा बढ़ता दिख सकता है.
यह भी पढ़ें: The Raja Saab की कमाई में 6वें दिन उछाल, प्रभास की फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन क्या?
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 41 दिन हो गए हैं. 41वें दिन भी फिल्म की कमाई जारी है. ‘धुरंधर’ ने 41वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक ये आंकड़ा 813.60 करोड़ पहुंच गया है. साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 1269.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: Office Boy का काम करता था ‘कांतारा 2’ का ये एक्टर, आज है करोड़ों की संपत्ति का मालिक
‘धुरंधर’ से कितने पीछे ‘द राजा साहब’?
प्रभास की ‘द राजा साहब’ रणवीर सिंह की धुरंधर से काफी ज्यादा पीछे है. इंडियन कलेक्शन में प्रभास की फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से 688.95 करोड़ पीछे है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ‘द राजा साहब’ ‘धुरंधर’ से 1087.1 करोड़ पीछे है. ‘धुरंधर’ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines