Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में बवाल काटने के बाद ओटीटी पर भी ग्रैंड एंट्री ले चुकी है. 1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ को अब फैंस ओटीटी पर घर बैठे ही देख सकेंगे. खास बात ये है कि इस फिल्म को 3 भाषाओं में रिलीज किया गया है. इसमें हिंदी, तमिल और तेलुगु शामिल है. फिल्म को ओटीटी पर देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि ओटीटी पर ‘धुरंधर’ के कुछ डायलॉग को म्यूट किया गया है और साथ ही 10 मिनट का सीन भी कट कर दिया गया है. इससे फैंस काफी नाराज हैं.
कहां देखें फिल्म?
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ को 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर कर दी है. पोस्ट शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, ‘इस एपिक अनफोल्ड सागा को अब नेटफ्लिक्स पर देखें. अब ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध है.’ इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट करते हुए अपनी खुशी भी जाहिर की.
यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने 7 दिनों में 300 करोड़ किए पार, 2026 की बनी सबसे बड़ी फिल्म
यूजर्स हुए खफा
वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया है कि फिल्म के गालियों वाले डायलॉग को म्यूट किया गया है और साथ ही 10 मिनट के सीन को कट कर दिया गया है. यूजर्स ओटीटी पर इस फिल्म के अनसेंसर्ड वर्जन का इंतजार कर रहे थे. लेकिन फिल्म के सीन्स ही कट कर दिए गए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ये अभी भी धुरंधर का सेंसर किया हुआ वर्जन है. हम सचमुच बिना सेंसर वाले वर्जन का इंतजार कर रहे थे. सोशल मीडिया पर दूसरे यूजर ने धुरंधर की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ’10 मिनट का सीन काटा गया है.’
यह भी पढ़ें: 53 की उम्र में इस एक्टर को पहचान पाना हुआ मुश्किल,तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, देखें वीडियो
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दरअसल नेटफ्लिक्स पर फिल्म का टाइम ड्यूरेशन 10 मिनट कम दिख रहा है, जिससे फैंस नाराज हो गए. बता दें फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था. वहीं ये बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है. भारत में फिल्म ने 835.86 करोड़ का बिजनेस कर 2025 में रिलीज हुई सभी फिल्मों को धूल चटा दी है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines