हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar ने ओटीटी पर तोड़ा रिकॉर्ड, करोड़ों में हुई डील, पुष्पा 2 को भी दे दी पटखनी

Dhurandhar OTT Deal: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है और ये फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है और इसके ओटीटी पर आने का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन
Dhurandhar. image credit- social media

Dhurandhar OTT Deal: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है. ये फिल्म टिकट खिड़की पर 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म जबसे रिलीज हुई है, तबसे ही इसने बवाल काट रखा है और ये रिकॉर्ड तोड़ने में लगी हुई है. इस बीच अब फिल्म ने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इसने ”पुष्पा 2” जैसी फिल्म को भी पछाड़ दिया है. जी हां, फिल्म के ओटीटी राइट्स की डील करोड़ों में हुई है.

‘धुरंधर’ के ओटीटी राइट्स

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के ओटीटी राइट्स की बात करें तो नेटफ्लिक्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं और इसी के साथ ये फिल्म ओटीटी की सबसे महंगी फिल्म बन गई है. जी हां, फिल्म ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर बिकने वाली सबसे महंगी हिंदी फिल्म बन गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म के ओटीटी राइट्स की डील कितने में हुई है?

कितने में बिके ‘धुरंधर’ के ओटीटी राइट्स

बिजनेस टुडे ने मूवी क्रिटिक रवि चौधरी के सोशल मीडिया पोस्ट के हवाले से दावा किया है कि फिल्म ‘धुरंधर’ के ओटीटी राइट्स को नेटफ्लिक्स ने 285 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को भी पछाड़ दिया है. जी हां, अल्लू अर्जुन की फिल्म को नेटफ्लिक्स ने 275 करोड़ रुपये में खरीदा था.

विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने चुकाई मोटी रकम

इसी के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ने अल्लू अर्जुन की फिल्म को पछाड़ दिया है और ये नेटफ्लिक्स पर बिकने वाली सबसे महंगी हिंदी बन गई है. गौरतलब है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी फिल्म के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ी है और ‘पुष्पा 2’ के मुकाबले इस फिल्म के लिए ओटीटी ने 10 करोड़ रुपये ज्यादा तका भुगतान किया है. इसके अलावा अगर इस फिल्म की कमाई की बात करें, तो इसने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है और ये लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है.

यह भी पढ़ें- पुलिस सम्मान के साथ होगा Sreenivasan का अंतिम संस्कार, केरल सरकार ने किया कंफर्म

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola