Dhurandhar Movie Fame Saumya Tandon: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. मूवी ने 7 दिनों में धमाकेदार कमाई कर अपनी जगह इस साल की टॉप 7 फिल्मों में बना ली है. स्टारकास्ट की एक्टिंग से लेकर फिल्म के गानों तक ने ऑडियंस के दिलों में अलग ही जगह बना ली है. वहीं अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बने हुए हैं. फिल्म में उनकी एंट्री के गाने को इतना पसंद किया जा रहा है कि ये सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बन गया है. इसी बीच फिल्म में अक्षय खन्ना की पत्नी का किरदार निभाने वालीं ‘भाभीजी’ यानी सौम्या टंडन ने अपने किरदार को लेकर बात की है. चलिए आपको भी बताते हैं सौम्या ने रहमान डकैत की ऑनस्क्रीन पत्नी बनने पर क्या कुछ कहा?
क्या बोलीं सौम्या टंडन?
सौम्या टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘धुरंधर’ के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज के साथ सौम्या ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा. ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम ‘भाभी जी’ ने कैप्शन में लिखा, ‘धुरंधर में मेरे किरदार उल्फत को इतना प्यार देने के लिए मैं आपकी शुक्रगुजार हूं. स्क्रीन पर मेरा रोल छोटा था लेकिन आपमें से कई लोगों ने कहा कि मेरे किरदार ने गहरा प्रभाव डाला है और ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मुझे सच में इस तरह के रिएक्शन की उम्मीद ही नहीं थी.’
यह भी पढ़ें: Dhurandhar BO Collection Day 7: ‘धुरंधर’ ने 7 दिनों में 7 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अक्षय खन्ना संग कैसा रहा एक्सपीरियंस?
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मेरे किरदार का श्रेय आदित्य धर को जाता है. उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं अपनी छाप जरूर छोड़ूंगी और ऐसा ही हुआ. वो अपनी फिल्मों में हर सीन्स को इतने गहराई से फिल्माते हैं और हर किरदार को इतने अच्छे से स्क्रीन पर दिखाते हैं कि हर कलाकार चमक जाता है. मुझे इस कल्ट फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. अक्षय खन्ना के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा. मैं हमेशा से उनकी फैन रही हूं और सेट पर मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. मुझे लगता है कि हम एक बेहतरीन जोड़ी हैं और मुझे उम्मीद है कि ऐसा ही जादू बिखेरने का मौका हमें फिर दोबारा मिलेगा.’
यह भी पढ़ें: Dhurandhar ने पहले दिन तोड़ा ‘सैयारा’ समेत 12 फिल्मों का रिकॉर्ड, जानिए 5 वजहें, कैसे मिली बंपर ओपनिंग?
सौम्या ने की स्टारकास्ट की तारीफ
सौम्या ने रणवीर सिंह की भी तारीफ करते हुए कहा, ‘रणवीर सिंह आप सच में अनमोल हैं. आपने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है और मुझे आशा है कि ये आपके लिए एक बेहतरीन शुरुआत होगी. ढेर सारा प्यार.’ रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आदित्य धर के साथ-साथ सौम्या ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और राकेश बेदी की भी तारीफों के पुल बांधे. बता दें फिल्म में सौम्या ने रहमान डकैत की पत्नी उल्फत का किरदार निभाया है, जो ऑडियंस को काफी शानदार लगा.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines