Dhurandhar Director Aditya Dhar on Ranveer Singh Role: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही बज बना हुआ है. मेकर्स ने फिल्म के सभी किरदारों की जानकारी शेयर कर दी है, लेकिन रणवीर सिंह के किरदार की जानकारी अभी तक लोगों के सामने नहीं आई है. अब इसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज होने लगी कि रणवीर सिंह का किरदार मेजर मोहित शर्मा पर बेस्ड है. अब फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने रणवीर सिंह के किरदार पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए आपको भी बताते हैं आदित्य धर ने इस मुद्दे पर क्या कुछ कहा है?
चर्चाओं में रणवीर सिंह का किरदार
दरअसल ‘धुरंधर’ फिल्म का जब से ट्रेलर जारी किया गया है तभी से रणवीर सिंह का किरदार चर्चाओं में बना हुआ है. रणवीर सिंह के साथ-साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त के किरदार भी सुर्खियों में आ गए हैं. हालांकि रणवीर सिंह के किरदार को छोड़कर बाकी सब किरदारों के बारे में बता दिया गया है. आर माधवन फिल्म में अजीत डोभाल बने हैं. वहीं अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत, संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम और अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का किरदार निभा रहे हैं. ये सभी किरदार रियल लाइफ से जुड़े हैं.
यह भी पढ़ें: Real Vs Reel: क्या है रणवीर सिंह का रोल? रहमान डकैत से चौधरी असलम तक, ये हैं ‘धुरंधर’ के रियल फेस
मेजर मोहित शर्मा के भाई ने किया सवाल
वहीं अब सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के किरदार को मेजर मोहित शर्मा से कंपेयर किया जाने लगा. सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि रणवीर सिंह का किरदार मोहित शर्मा से इंस्पायर है. अब इस दावे के चलते मेजर मोहित शर्मा के भाई ने एक्स पर ट्वीट करते हुए फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को टैग करते हुए उनसे सवाल किया कि क्या रणवीर सिंह का किरदार मोहित शर्मा से इंस्पायर है? क्योंकि इस बात की जानकारी मोहित के भाई को अब तक नहीं है.
यह भी पढ़ें: ‘ये कौन है यार?’ ‘धुरंधर’ के लिए साढ़े 3-4 घंटे में तैयार होते थे आर माधवन, नहीं पहचान पाए थे अर्जुन रामपाल
क्या बोले आदित्य धर?
अब आदित्य धर ने मोहित शर्मा के भाई को एक्स पर जवाब दिया है. आदित्य धर ने कहा, ‘नमस्ते महोदय, धुरंधर फिल्म से मेजर मोहित शर्मा का कोई लेना देना नहीं है. ये एक ऑफिशियल स्टेटमेंट है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भविष्य में अगर हम मेजर मोहित शर्मा पर कोई बायोपिक बनाते हैं तो आपसे और आपके पूरे परिवार से इसकी सहमति ली जाएगी. हम उस फिल्म को इस तरीके से बनाएंगे कि वो फिल्म उनके बलिदान और देश का सम्मान करेगी.’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
14 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
16 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
17 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
19 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
19 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
20 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines