Dhurandhar Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज का इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और ये आते ही छा गई. सोशल मीडिया पर जहां लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की वहीं, क्रिटिक्स भी आदित्य धर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. यही वजह है कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत की. माना जा रहा है कि फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली हो सकती है. चलिए बताते हैं फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े क्या कहते हैं.
सैकनिल्क के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने शानदार शुरुआत की है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार रही है. फिल्म ने महज तीन दिनों में एडवांस बुकिंग में 9.23 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. वहीं, ब्लॉक सीट के साथ फिल्म ने 14 करोड़ की कमाई की थी. ऐसे में अब रिलीज के बाद ही इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी झंडे गाड़ दिए हैं. इसने बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक करीब 20 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. बल्कि ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे थे कि ये फिल्म 15-20 करोड़ की ही कमाई पहले दिन कर पाएगी.
यह भी पढ़ें: ‘बाल नोंच लेना…’, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते में आई अनबन? लेनी पड़ी कपल्स थेरेपी
‘धुरंधर’ की फर्स्ट डे की कमाई
सैकनिल्क के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ शाम साढ़े सात बजे तक 18.88 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. ऐसे में इसकी कमाई की स्पीड देखकर अब लग रहा है कि ये फिल्म 25-30 करोड़ तक की कमाई के साथ ओपनिंग कर सकती है. हालांकि, ये तो ऑफिशियली आंकड़े सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Release Date: धमाकेदार निकली ‘धुरंधर’ तो सीक्वल भी कंफर्म, ‘टॉक्सिक’ से होगा क्लैश!
‘सैयारा’-‘छावा’ को पछाड़ पाएगी ‘धुरंधर’?
गौरतलब कि है ‘धुरंधर’ की शुरुआत शानदार हो सकती है. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म साल की बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों को पछाड़ सकती है. इसकी अभी तक की कमाई देखकर लग रहा है कि फिल्म ‘सैयारा’ को पछाड़ सकती है. क्योंकि सैकनिल्क की मानें तो इसने पहले दिन 21.5 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग की थी. जबकि रणवीर सिंह की फिल्म ने 18.88 करोड़ का कलेक्शन साढ़े सात बजे तक कर लिया है.
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
45 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines