Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. 27 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग कर ‘धुरंधर’ ने अपनी जगह इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में बना ली है. रणवीर सिंह के साथ-साथ फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. आदित्य धर की फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म को देख ऑडियंस थिएटर्स में सीटियां बजाने को मजबूर हो गईं. चलिए आज हम आपको फिल्म के उन 5 सुपरहिट सीन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर थिएटर्स में खूब सीटियां और तालियां बजी.
संजय दत्त की एंट्री
संजय दत्त ने फिल्म में एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाया. एक्टर ने ‘हवा-हवा’ गाने पर एंट्री ली और उनकी एंट्री पर पूरा थिएटर सीटियों से गूंज उठा. संजय दत्त ‘धुरंधर’ में एक्शन सीन्स के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाते नजर आए, जिसने ऑडियंस का दिल ही जीत लिया. एंट्री के दौरान अपनी शॉट गन से चौधरी असलम 2 लोगों को शूट करते भी नजर आए. उनका ये अंदाज काफी क्लासी लगा. वहीं सोशल मीडिया पर संजय दत्त का लुक काफी वायरल हो रहा है.
रणवीर सिंह के एक्शन
रणवीर सिंह के एक्शन सीन्स भी ‘धुरंधर’ में काफी वायरल हो रहे हैं. ऑडियंस ने काफी समय बाद रणवीर को वॉयलेंट अवतार में देखा. जब भी रणवीर को स्क्रीन पर देखा गया वो हर बार कमाल के ही लगे. लुक से लेकर एक्टिंग तक रणवीर ने हर चीज में जान डाली है. वहीं बीच-बीच में जितने भी एक्शन सीन्स देखने को मिले उनमें रणवीर सिंह काफी ब्रूटल दिखाई दिए. पूरी फिल्म में रणवीर सिंह बेहतरीन लगे.
रहमान डकैत का मर्डर
‘धुरंधर’ फिल्म में सबसे ज्यादा जिस सीन पर हूटिंग और तालियां बजी वो रहमान डकैत का मर्डर सीन था. रहमान डकैत का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया और अक्षय अपने किरदार में इतने घुस गए कि एक पल को भी नहीं लगा कि अक्षय एक्टिंग कर रहे हैं. रहमान डकैत को धुरंधर रणवीर सिंह चालाकी से मारते हैं और ये सीन फिल्म की जान बन जाता है. रहमान डकैत को मारने में रणवीर सिंह और संजय दत्त दोनों शामिल होते हैं जो स्क्रीन पर कमाल दिखाई देता है.
फिल्म का क्लाइमैक्स
‘धुरंधर’ का क्लाइमैक्स काफी शानदार लगा. रणवीर सिंह और आर माधवन के मीट-अप ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. क्लाइमैक्स में रणवीर सिंह की बैक-स्टोरी की एक झलक दिखाई गई जिसे देख ऑडियंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ती दिखाई दी. वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स में रहमान डकैत के मरने के बाद भारत अपना 26/11 का बदला लेने में भी कामयाब रहा.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Release Date: धमाकेदार निकली ‘धुरंधर’ तो सीक्वल भी कंफर्म, ‘टॉक्सिक’ से होगा क्लैश!
पार्ट 2 अनाउंसमेंट
मेकर्स ने फिल्म के क्लाइमैक्स में ऑडियंस को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया. फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट का भी ऐलान किया. फिल्म का दूसरा पार्ट ‘रिवेंज’ के नाम से 19 मार्च 2026 में रिलीज किया जाएगा. इस पार्ट में ‘धुरंधर’ बने रणवीर सिंह की बैक-स्टोरी को भी दिखाया जाएगा, जिसे देखने के लिए ऑडियंस को सिर्फ 3 महीने और इंतजार करना है.
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
34 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
50 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines