Dhurandhar Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस साल 2025 की अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. पिछले दिनों ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें रणवीर से लेकर संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना का रोल काफी अट्रेक्टिव देखने के लिए मिला. इसे देखकर हर कोई हैरान हो गया था. ऐसे में अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है, जिसमें पहले ही दिन फिल्म ने बवाल काट दिया है.
1 दिसंबर से शुरू हुई ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज का लोगों को लंबे समय से इंतजार था. अब वो इंतजार खत्म होने वाला है. फिल्म की रिलीज डेट काफी नजदीक आ गई है. इसी बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. बुकिंग खिड़की ओपन होते ही इसके लिए एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से की जा रही है. फिल्म ने पहले दिन ही कमाल का प्रदर्शन किया है. ‘धुरंधर’ की बुकिंग IMAX 2D और 2D के लिए हो रही है.
यह भी पढ़ें: ना बजी शहनाई, ना ही कोई शोर-शराबा, Samantha Ruth Prabhu ने गुपचुप रचाई शादी, जानिए कौन है दूल्हा
‘धुरंधर’ की पहले दिन एडवांस बुकिंग
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले ही दिन 1.26 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये कमाई का वो आंकड़ा है, जो आजकल फिल्में ओपनिंग डे पर कर रही हैं. जैसे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ ने ओपनिंग डे पर लाखों में कमाई की. बहरहाल, अगर ब्लॉक सीट के साथ ‘धुरंधर’ की कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने 2.79 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
बन पाएगी बॉक्स ऑफिस की ‘धुरंधर’?
बहरहाल, अगर बात की जाए कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस की तो इसके आगे अभी कोई बड़ी रिलीज नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म को इसका फायदा मिल सकता है. साथ ही इसकी माउथ पब्लिसिटी अभी से ही है. इसका म्यूजिक स्टोरी और किरदार काफी अट्रेक्टिव लगे हैं. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसे में रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा कि फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है.
यह भी पढ़ें: ‘गदर, शोले जैसी फिल्मों की झांकी, ‘पेड्डी’ का प्रमोशन…’, 56वें IFFI में क्या-क्या हुआ?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines