Dhurandhar In Legal Trouble: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक फिल्म की जमकर चर्चा हो रही है. इस बीच अब फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं. इस खबर के आने के बाद फैंस भी टेंशन में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने जताई आपत्ति
दरअसल, रणवीर सिंह की ये फिल्म दिवंगत मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित है. ऐसे में अब मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने फिल्म पर रोक की मांग की है. परिवार का कहना है कि इस फिल्म को उनकी परमिशन के बिना बनाया गया है. ऐसे में मेजर की फैमिली ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है.
क्या है परिवार का आरोप?
दिवंगत मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म को इंडियन आर्मी या मेजर शर्मा के कानूनी वारिसों के बिना परमिशन लिए बनाया गया है. याचिका में कहा गया है कि इस फिल्म में अशोक चक्र और मेडल विजेता मोहित शर्मा की लाइफ, उनकी सीक्रेट ऑपरेशन और शहादत से सीधे जुड़ी हुई लग रही है.
परिवार से नहीं ली गई कोई सलाह- मेजर की फैमिली
परिवार का कहना है कि मीडिया रिपोर्ट्स से उन्हें पता लगा है कि फिल्म ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने इस फिल्म को मेजर की कहानी से जोड़ा गया है. परिवार का कहना है कि मेकर्स ने ना तो इस बात का माना है और ना ही परिवार से इसके बारे में कोई सलाह ली है. इसके अलावा याचिका में ये भी कहा गया है कि शहीद कोई फायदे की चीज नहीं है.
5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. हर कोई इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. इस फिल्म को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है और लोग बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Palash Muchhal-Smriti Mandhana की शादी को लेकर क्या ये है कोई हिंट? हल्दी का वीडियो देख कंफ्यूज हुए लोग
संबंधित खबरें
'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
14 mins ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
13 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
14 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
16 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
17 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
22 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines