R Madhavan In Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर का फर्स्ट लुक टीजर वीडियो बीते दिन रविवार को रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट से ज्यादा लंबे इस टीजर में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदार में हैं। आदित्य धर की ये फिल्म रियल लाइफ से इंस्पायर्ड है, ये तो टीजर में कंफर्म कर दिया गया है लेकिन कहानी का सब्जेक्ट क्या होने वाला है इसका खुलासा नहीं हुआ है। टीजर में आर. माधवन का लुक अटेंशन ग्रैब कर रहा है और हिंट भी दे रहा है कि धुरंधर शायद मेजर मोहित शर्मा की रियल लाइफ इंसिडेंस पर बेस्ड सकती है।
अजीत डोभाल के किरदार में आर. माधवन
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के फर्स्ट लुक टीजर वीडियो में आर. माधवन की एक झलक दिखाई गई है। उनका लुक पूरी तरह से अजीत डोभाल से मेल खाता है। जाहिर है कि अजीत डोभाल साल 2014 से इंडिया के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) हैं। बतौर IPS अधिकारी अपना करियर शुरू करने वाले अजीत डोभाल को 1988 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का संचालन किया है।
मेजर मोहित शर्मा के कारनामों पर बेस्ड हो सकती है कहानी
इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर की डायरेक्टेड फिल्म धुरंधर मेजर मोहित शर्मा जिन्हें इफ्तिखार भट्ट नाम दिया गया था, के कारनामों से इंस्पायर्ड हो सकती है। साल 2005 में मेजर मोहित शर्मा ने इंडिया के एक सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इस ऑपरेशन के तहत वह पाकिस्तान में घुसे थे और वहां के आतंकवादियों से दोस्ती की थी। इसके बाद उन्होंने दो आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया था। हो सकता है कि रणवीर सिंह ने मेजर मोहित शर्मा का किरदार निभाया हो। खैर धुरंधर का ट्रेलर आने के बाद ही चीजें क्लियर हो सकेंगी।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh ने जन्मदिन पर फैंस को दिया सरप्राइज, Dhurandhar से फर्स्ट लुक हुआ आउट
कब रिलीज होगी रणवीर सिंह की धुरंधर?
मेकर्स की ओर से फिल्म धुरंधर का फर्स्ट लुक टीजर वीडियो जारी करने के साथ ही इसकी रिलीज डेट का खुलासा भी कर दिया गया है। ये फिल्म इसी साल 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजासाब से होगी।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines