Dhurandhar Avatar 3 Box Office Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं और 19वें दिन भी फिल्म ने धमाकेदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इसी बीच हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी और 5 दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धुरंधर’ और ‘अवतार: फायर एंड एश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की है?
‘धुरंधर’ की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर’ ने 19वें दिन 17.25 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 30.70% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 18.59%, दोपहर के शो 32.66%, शाम के शो 35.67% और रात के 35.88% रहे. भारत में 19 दिनों में फिल्म ने 589.50 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 897.5 करोड़ की कमाई कर ली है और इन आंकड़ों के हिसाब से ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar ने इस दिन की सबसे कम कमाई, फिर भी ‘पुष्पा 2’ को चटाई धूल, बना डाला नया रिकॉर्ड
‘अवतार 3’ का कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ की बात करें तो फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 5 दिनों में सिर्फ 85.50 करोड़ की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई का ये आंकड़ा 3550 करोड़ पहुंच गया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब तारीफ की जा रही है. भारत में अभी ‘अवतार 3’ ‘धुरंधर’ से पीछे है.
यह भी पढ़ें: Avatar 3 में गोविंदा ने किया कैमियो? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, फैंस ने दिए रिएक्शन
पहले भी आ चुके 2 पार्ट्स
बता दें ‘अवतार: फायर एंड एश’ से पहले फिल्म के 2 पार्ट्स आ चुके हैं. पहला पार्ट साल 2009 में ‘अवतार’ नाम से रिलीज किया गया था. इसमें जंगल बचाने की कहानी को दिखाया गया था. वहीं साल 2022 में इसका दूसरा पार्ट ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ के नाम से रिलीज किया गया था. इसमें पानी में हैरतअंगेज दास्तान दिखाई गई थी. वहीं अब साल 2025 में फिल्म का तीसरा पार्ट ‘अवतार: फायर एंड एश’ के नाम से रिलीज किया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
13 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
15 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
16 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
21 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
22 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
22 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
22 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines