Dharmendra Last Instagram Post: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज 24 नवंबर को निधन हो गया है. हीमैन के निधन से पूरी इंडस्ट्री और देश में शोक की लहर है. हर कोई धर्मेंद्र के निधन पर दुख जाहिर कर रहा है. धर्मेंद्र के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर उनके संस्कार के बाद की फोटोज और वीडियो की बाढ़-सी आ गई है. इस बीच हीमैन का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी चर्चा में है. आइए जानते हैं कि इस पोस्ट में धर्मेंद्र ने क्या कहा था?
क्या बोले थे हीमैन?
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 2 अक्टूबर को शेयर किया था. इस पोस्ट में हीमैन कई लोगों के बीच नजर आ रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि तमाम भाई-बहनों, बच्चे-बच्चियों को दशहरे की शुभकामनाएं. भगवान आपको लंबी सेहत दें, खुशियां दें, आप नेक बनकर रहे, फिर तरक्की ही तरक्की है. हीमैन के इस वीडियो पर यूजर्स ने बेहद प्यार लुटाया था और खूब दिल की इमोजी शेयर की थी.
धर्मेंद्र के निधन से एक युग का अंत
गौरतलब है कि नवंबर का महीना देओल परिवार के लिए बेहद दुखद रहा है. नवंबर के शुरू में ही हीमैन की खराब तबीयत की खबर आई थी. इसके बाद धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें भी आई, जिसे देओल परिवार ने खारिज किया था, लेकिन आज 24 नंवबर को हीमैन ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया. धर्मेंद्र के निधन से एक युग का अंत हो गया है. हीमैन ने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं.
आखिरी विदाई देने पहुंचा पूरा बॉलीवुड
धर्मेंद्र के अंतिस संस्कार में उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए हिंदी सिनेमा के तमाम सितारें आए थे. इस दौरान अक्षय कुमार, सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जायद खान, अमिताभ बच्चन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, जैकी श्रॉफ, आमिर खान, अभिषेक बच्चन, अगस्त्य नंदा, संजय दत्त और अनिल कपूर सहित कई बॉलीवुड स्टार्स को देखा गया. सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी सामने आए हैं. हीमैन के निधन पर पीएम मोदी ने भी पोस्ट शेयर करके दुख जाहिर किया है.
यह भी पढ़ें- Dharmendra Funeral: हाई सिक्योरिटी के बीच हुआ हीमैन का अंतिम संस्कार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
3 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
7 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
9 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
9 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
10 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
11 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
12 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
13 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines