Dharmendra Hema Malini Love Story: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को फिल्म इंडस्ट्री का आइकॉनिक कपल माना जाता है. ऑनस्क्रीन जितनी अच्छी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की केमिस्ट्री रही है, उतनी ही फिल्मी दोनों की रियल लव स्टोरी भी रही है. फिल्म के सेट पर एक-दूसरे को दिल देने वाले हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने बेहद फिल्मी स्टाइल में शादी की है. दरअसल हेमा मालिनी के परिवारवाले उनकी शादी धर्मेंद्र से नहीं करने देना चाहते है. परिवारवालों ने ‘ड्रीम गर्ल की शादी एक्टर जितेंद्र से तय कर दी थी, जिसके बाद धर्मेंद्र ने इस शादी को फिल्मी स्टाइल में तुड़वाया था.
फिल्म के सेट पर हुई थी मोहब्बत
दरअसल धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और हेमा मालिनी उनसे बेहद प्यार करती थीं, जिससे एक्ट्रेस के परिवार राजी नहीं हुआ था. दोनों के बीच 1970 में आई फिल्म ‘तू हसीन मैं जवां’ के दौरान प्यार शुरू हुआ था. फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते दोनों का प्यार परवान चढ़ गया था. उसी समय धर्मेंद्र ने तय कर लिया था कि वो हेमा मालिनी को अपना लाइफ पार्टनर बनाएंगे.
यह भी पढ़ें: वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिग्गज अभिनेता Dharmendra, सांस लेने में हो रही परेशानी
परिवारवाले थे खिलाफ
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी में एक्ट्रेस का परिवार एक रोड़ा बन गया था. हेमा मालिनी के परिवारवाले धर्मेंद्र संग हेमा मालिनी की शादी के सख्त खिलाफ था. इसका कारण धर्मेंद्र की पहली शादी थी. साल 1954 में धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर के साथ अपनी पहली शादी की थी. बाद में शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी पर धर्मेंद्र का दिल आ गया था. हेमा मालिनी के परिवारवालों ने धर्मेंद्र को बिना बताए हेमा की शादी जितेंद्र संग तय कर दी थी.
ऐसे तुड़वाई थी शादी
जितेंद्र की फैमिली और हेमा मालिनी की फैमिली शादी करवाने के लिए चेन्नई भी रवाना हो गए थे. लेकिन जैसे ही धर्मेंद्र को ये बात पता चली वो सारे काम छोड़ तुरंत चेन्नई के लिए रवाना हो गए थे. वहां जाकर उन्होंने हेमा मालिनी के परिवार से बात की और परिवारवालों ने साफ ना बोल दिया था. इसके बाद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से रिक्वेस्ट की और कहा कि वो उनसे बेहद प्यार करते हैं और उनके बिना जिंदा नहीं रह पाएंगे. इस पर हेमा मालिनी ने जितेंद्र संग शादी तोड़ दी और वहां से चली गईं.
यह भी पढ़ें: अब कैसी है Dharmendra की तबीयत? एक्टर की टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
धर्म बदलकर की थी शादी
जितेंद्र संग शादी टूटने वाले इंसिडेंट के कुछ ही साल बाद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के परिवार को मनाकर उनसे शादी कर ली. साल 1980 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे और उस दौरान इस शादी ने खूब चर्चा बटोरी थी. बता दें हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर शादी की थी क्योंकि धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर और अपने बच्चों सनी देओल और बॉबी देओल को छोड़ने से मना कर दिया था. जिसके बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र को धर्म बदलकर शादी करनी पड़ी थी. दोनों की लव स्टोरी आज भी बॉलीवुड की आइकॉनिक लवस्टोरी में आती है.
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
44 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines