Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का उनके घर पर ही इलाज चल रहा है. हर कोई हीमैन के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है. इस बीच अब शत्रुघ्न सिन्हा अपनी वाइफ पूनम सिन्हा के साथ धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हेमा मालिनी से मुलाकात की और हीमैन की तबीतय का अपडेट लिया. इसको लेकर अब शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया है.
शत्रुघ्न ने शेयर किया पोस्ट
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने हेमा मालिनी के साथ अपनी फोटो शेयर की है. साथ ही लंबा-सा कैप्शन भी लिखा है. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने लिखा कि मैं अपने बेस्टेस्ट हाफ @पूनम सिन्हा के साथ, हमारे सबसे प्यारे फैमिली फ्रेंड, बेहतरीन इंसान, एक्ट्रेस, शानदार कलाकार और एक कमाल की सांसद से मिले @ड्रीमगर्लहेमा.
हेमा मालिनी साथ आईं नजर
शत्रुघ्न ने इसके आगे लिखा कि हमारी दुआएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं. हमने उनके, अपने बड़े भाई और परिवार के हाल-चाल के बारे में पूछा. शत्रुघ्न ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक साइड में शत्रुघ्न नजर आ रहे हैं और दूसरी ओर उनकी वाइफ नजर आ रही हैं. बीच में हेमा मालिनी खड़ी हैं. तीनों के चेहरे पर ही हल्की-सी स्माइल है, लेकिन हेमा मालिनी के चेहरे पर बेहद मायूसी नजर आ रही है.
मायूस नजर आया हेमा का चेहरा
हेमा मालिनी का उतरा चेहरा देख साफ है कि वो उन्हें अपने पति की कितनी टेंशन है. हर कोई धर्मेंद्र के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है. गौरतलब है कि धर्मेंद्र को कई दिन पहले अस्पताल में एडमिट कराया था, जिसके बाद खबर आई कि दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया है, लेकिन परिवार ने इन खबरों को खारिज किया और बताया कि हीमैन रिकवर कर रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि देओल परिवार लगातार धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट भी शेयर कर रहा है. बता दें कि धर्मेंद्र अगले महीने अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- Ajay Devgn के साथ हुआ था भयंकर हादसा, एक्टर ने खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
3 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
8 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
9 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
13 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines