Dharmendra, Kamini Kaushal: आज 14 नवंबर को हिंदी सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आई है. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल अब हमारे बीच नहीं रही है. एक्ट्रेस लंबे वक्त से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी. कामिनी के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कामिनी कौशल, धर्मेंद्र की पहली हीरोइन थीं.
धर्मेंद्र और कामिनी ने साथ किया काम
जी हां, फिल्म ‘शहीद’ में धर्मेंद्र और कामिनी ने साथ काम किया था. ये तो सभी जानते हैं कि हीमैन की पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा, हम भी तेरे’ थी. हालांकि, साल 1965 में उन्होंने फिल्म ‘शहीद’ को साइन किया था. इस फिल्म में हीमैन के साथ कामिनी भी थी. इसी फिल्म के दौरान दोनों की पहली मुलाकात भी हुई थी.
धर्मेंद्र ने शेयर किया पोस्ट
इतना ही नहीं बल्कि धर्मेंद्र ने खुद कामिनी को लेकर पोस्ट शेयर किया था. दरअसल, साल 2021 में 25 अगस्त के दिन हीमैन ने अपने इंस्टाग्राम पर कामिनी के साथ एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने इसके कैप्शन में लिखा था कि मेरी जिंदगी की पहली फिल्म ‘शहीद’ की हीरोइन कामिनी कौशल के साथ पहली मुलाकात की पहली तस्वीर, दोनों के चेहरे पर प्यार… इक्क प्यार भरा परिचय.
कामिनी कौशल की फिल्में
इसके अलावा अगर कामिनी कौशल की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अपने शानदार करियर में कथित तौर पर 90 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस ने फिल्म ‘नीचा नगर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो कभी नहीं रुकी और आगे बढ़ती गईं. साल 1946 में एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डी’ओर (गोल्डन पाम) अपने नाम किया था.
कामिनी का करियर रहा बेहद शानदार
कामिनी ने ‘गोदान’, ‘नदिया के पार’, ‘नाइट क्लब’, ‘पारस’, ‘शहीद’, ‘बिराज बहू’, ‘नमूना’, ‘शबनम’, ‘बड़े सरकार’, ‘आरजू’, ‘झांझर’, ‘दो भाई’, ‘आबरू’, ‘बड़े सरकार’, ‘जिद्दी’, और ‘जेलर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है, उनकी फिल्मों को हमेशा ही लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है.
यह भी पढ़ें- ‘मैं धरम जी से बहुत…’, Dharmendra को लेकर इमोशनल हुए Salman Khan
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines