Dharmendra Net Worth First Salary: हिंदी सिनेमा के हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का निधन हो गया है. उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया था. उनके अभिनय और फिल्मों का हर कोई दीवाना है. उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए ही करोड़ों का एम्पायर खड़ा किया, जो वह अपने पीछे छोड़ गए. उन्हें मोस्ट हैंडसम एक्टर भी कहा जाता था. 450 फिल्मों से ज्यादा काम करने वाले धर्मेंद्र के लिए शुरुआती जीवन संघर्षों से भरा लेकिन, अब वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं एक्टर की कितनी संपत्ति है?
पहली फिल्म के लिए 100 रुपये भी नहीं मिले थे
धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी. इसका निर्देशन डायरेक्टर अर्जुन हिंगोरोनी ने किया था. इस फिल्म के लिए अभिनेता को 100 रुपये भी बतौर फीस नहीं मिली थी. वह अपनी फीस का जिक्र रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में किया था. उन्होंने बताया था कि जब वह फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ के डायरेक्टर से मिले थे तो उन्हें लगा था कि फिल्म के लिए 5 हजार साइनिंग अमाउंट मिलेंगे लेकिन वहां तीन लोग बैठे थे और उनसे केवल 17-17 रुपये ही मिल पाए थे. एक्टर ने बताया था कि उनसे मिले उन 51 रुपयों को वह लकी मानते हैं. फिल्मों में डेब्यू के बाद एक्टर ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और इससे करोड़ों अंपायर खड़ा कर दिया था.
यहां पढ़ें धर्मेंद्र से जुड़े सभी अपडेट्स
अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए धर्मेंद्र
इसके साथ ही अगर पहली फिल्म के लिए 51 रुपये पाने वाले धर्मेंद्र की नेटवर्थ की बात की जाए तो अब वह करोड़ों के मालिक थे. उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करके 335 करोड़ रुपये से ज्यादा का अंपायर खड़ा किया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह उनके पास करीब 450 करोड़ की संपत्ति थी. इसमें एक्टर के पास 100 एकड़ में फार्महाउस, 12 एकड़ में रिसॉर्ट और घर-लग्जरी गाड़ियां तक शामिल हैं. इतना ही नहीं, अभिनेता के नाम पर गरम धरम ढाबा भी है. उन्होंने इस रेस्त्रां से अपना बिजनेस शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने एक और रेस्टोरेंट खोला था, जिसका नाम हीमैन रखा था, जो कि करनाल हाइवे पर है. इसके अलावा, धर्मेंद्र के पास 17 करोड़ की महाराष्ट्र में प्रॉपर्टी भी है. इतना ही नहीं, बताया जाता है कि धर्मेंद्र ने महाराष्ट्र में 88 लाख रुपये और 52 लाख रुपये से ज्यादा की कृषि और नॉन कृषि जमीन में भी इंवेस्टमेंट किया था.
यह भी पढ़ें: Dharmendra Death: धर्मेंद्र को मिले थे पद्म भूषण समेत 15 से ज्यादा अवार्ड, फिल्मों में भी तोड़ा था खुद का रिकॉर्ड
धर्मेंद्र का परिवार
बहरहाल, अगर धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ की बात की जाए कि उनके परिवार में कौन-कौन है तो एक्टर ने दो शादियां की है. पहली पत्नी प्रकाशी कौर हैं, जिनसे उन्होंने कम उम्र में शादी की थी. इस रिश्ते से उनके चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, अजेता देओल और विजेता देओल हैं. वहीं, फिल्मों में काम करने के दौरान हेमा मालिनी से उन्हें प्यार हो गया था. फिर उन्होंने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी हेमा मालिनी से कर ली थी. इस रिश्ते से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं.
यह भी पढ़ें: Dharmendra Family Tree: दो शादियां, 6 बच्चे और सितारों से भरा बड़ा परिवार, ये है धर्मेंद्र की फैमिली
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
59 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines