Dharmendra Birthday: सिनेमा की दुनिया में इन दिनों बनने वाली फिल्मों में अक्सर कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिससे वह लंबे समय तक लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मेकर्स फिल्म को लोगों के दिलो-दिमाग तक पहुंचाने के लिए कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं। बड़े पर्दे पर दिखने वाले कुछ कैरेक्टर्स ऐसे होते हैं, जो सालों बाद भी याद किए जाते हैं। इन्हीं में से एक कैरेक्टर है टैलेंटेड एक्टर धर्मेंद्र देओल (Dharmendra Deol) का।
8 दिसंबर को है धर्मेंद्र का बर्थ डे
धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री के वह जाने माने एक्टर हैं, जिन्होंने कॉमेडी कर लोगों को हंसाया है, तो एक्शन सीन से अपना दमखम भी दिखाया है। 8 दिसंबर, 1935 को पंजाबी परिवार में जन्में धर्मेंद्र ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन उसकी किस्मत उन्हें बॉलीवुड तक ले जाएगी और उनका नाम नामचीन सितारों की लिस्ट में शामिल होगा। एक्टर ने कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें से एक फिल्म 1966 में आई ‘फूल और पत्थर’ भी है।
क्यों कहा जाता है धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’?
ओपी रल्हन के डायरेक्शन में बनी ‘फूल और पत्थर’ धर्मेंद्र के करियर की लाइफ चेंजिंग फिल्म बताई जाती है। फिल्म में एक सीन है, जब धर्मेंद्र शर्ट उतारकर सो रही एक बूढ़ी औरत के ऊपर डाल देते हैं। कुछ सेकंड के इस सीन ने धर्मेंद्र की ऐसी छवि बनाई कि वह देखते ही देखते फैंस के ‘ही-मैन’ बन गए। खुद एक्टर इस बात का खुलासा कर चुके हैं।
‘फूल और पत्थर’ शक्ति सिंह (धर्मेंद्र) की कहानी है, जो न्याय के लिए लड़ता है। उसमें जोश है, जुनून है और पूरे दम के साथ अपनी बात रखने का हुनर रखता है। इन खूबियों वाले इंसान को लोग सालों साल याद करें, इसके लिए धर्मेंद्र ने डायरेक्टर ओपी रल्हन को शर्ट उतारने वाला सीन रखने का आइडिया दिया। उनकी बात मान ली गई और हुआ भी वही, जो धर्मेंद्र चाहते थे। फिल्म तो हिट हुई ही, उसके साथ ही जबरदस्त तरीके से हिट हुआ यह वाला सीन भी। बस, फिर क्या था। इसके बाद हीरो का शर्टलेस अवतार ट्रेंड में आ गया और धर्मेंद्र बन गए सबके ‘ही-मैन।’
आज भी एक्सपेरिमेंट करने से कतराते नहीं एक्टर
धर्मेंद्र की वर्सटालिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह उम्र के इस पड़ाव पर भी नए तरह के रोल करने से कतराते नहीं हैं। इसका ताजा उदाहरण ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ है। 85 पार की उम्र में धर्मेंद्र ने अपना ही नो किसिंग रूल तोड़ते हुए लिपलॉक किया। फिल्म की स्टोरी से इतर धर्मेंद्र के किसिंग सीन ने काफी लाइमलाइट बटोरी।
यह भी पढ़ें: क्या 16 की उम्र में Hansika Motwani को दिए गए थे ‘जवानी के इंजेक्शन’? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
6 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
9 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
11 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
12 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines