Dhanush Mrunal Thakur Wedding Video Viral: साउथ सुपरस्टार धनुष और मृणाल ठाकुर का रिश्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है. खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं. वहीं इसी बीच खबरें आई थीं कि दोनों 14 फरवरी को शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं, हालांकि इन खबरों को एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने झूठ बताया था. वहीं अब मृणाल ठाकुर और धनुष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन बने हुए शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में नजर आए सितारे
वायरल वीडियो में जहां धनुष और मृणाल ठाकुर साउथ इंडियन वेडिंग कर रहे हैं तो वहीं साउथ के कई सितारे दोनों को आर्शीवाद देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में श्रुति हासन, त्रिषा कृष्णन, अनिरुद्ध रविचंदर, अजीत कुमार, दुलकर सलमान और थलपति विजय नजर आ रहे हैं. मरून साउथ इंडियन साड़ी में मृणाल ठाकुर काफी प्यारी भी लग रही हैं. इसके बाद से सोशल मीडिया पर भी दोनों की शादी की चर्चाएं तेज हो गई.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की 3 फिल्मों में गूंजी एक ही सुरीली धुन, 2 निकली सुपरहिट तो 1 हुई फ्लॉप
क्या है वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल के इस वीडियो को शेयर करते हुए ये भी दावा किया गया है कि दोनों ने 22 जनवरी को चेन्नई में गुपचुप शादी कर ली है. अब ये वीडियो भले ही ट्रेंड कर रहा हो, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई ये है कि ये वीडियो फेक और AI जेनरेटेड है. मृणाल और धनुष की कोई शादी नहीं हुई है. दोनों फिलहाल अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हैं और अपने काम पर फोकस कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Juhi Chawla की हमशक्ल? इंटरनेट पर वायरल हो रही लड़की, एक्ट्रेस की बेटी बता रहे लोग, जानें पूरी सच्चाई
डेटिंग रूमर्स
बता दें धनुष और मृणाल ठाकुर की डेटिंग रूमर्स काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. मृणाल ठाकुर की ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग में जब धनुष को स्पॉट किया गया था, तभी से दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई थीं. वहीं अब कुछ दिन पहले ही खबरें तो ये भी आई थीं कि मृणाल ठाकुर और धनुष फरवरी में शादी करने जा रहे हैं. हालांकि ये भी महज एक अफवाह ही निकली. बता दें मृणाल और धनुष ने अपने रिश्ते पर आजतक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines