Dhanashree Verma Video: इंडियन क्रिकेट टीम के धुरंधर केंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। क्योंकि धनश्री एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं तो उन्हें भारी संख्या में लोग फॉलो भी करते हैं। लेकिन काफी समय से वो अपनी चोट के कारण आराम फरमा रही हैं। इस बीच उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है।
धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो (Dhanashree Verma Video) जारी किया है, जिसमें वो एक बार फिर ट्रेंड को फॉलो करती नजर आ रही हैं। क्लिप में डांसर धनश्री वर्मा ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर डांस नहीं बल्कि बॉक्सिंग करती नजर आ रही हैं। क्लिप की शुरुआत में उनके पीछे खूबसूरत सनसेट देखने को मिल रहा है। वहीं इसके बाद वो एक रूम के अंदर जमकर पंचेस मारती देखी जा सकती हैं।
और पढ़िए – Drishyam 2 Box office Collection Day 20: लगातार जारी है ‘दृश्यम 2’ का कहर
इससे पहले वो अक्सर डांसिंग वीडियोज शेयर करती देखी गई हैं। लेकिन इस बार उन्होंने डांसिंग सॉन्ग पर बॉक्सिंग करते हुए वीडियो साझा किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ‘ट्रेंड के साथ बेहतरीन बॉक्सिंग लड़की अपनी बहुत स्ट्रॉन्ग है फिजिकली भी और मेंटली भी। मैं ही जानती हूं कि मैं इसे कितना मिस करती हूं बस सब्र रखना है।’
और पढ़िए – Honey Singh Girlfriend: जानें कौन है हनी सिंह की गर्लफ्रेंड जिसके साथ तलाक के दो महीने बाद ही आए नजर
नेटिजेंस का रिएक्शन
क्लिप के ऑनलाइन शेयर करते ही फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी इसपर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। सिंगर नेहा कक्कड़ ने फायर और मसल इमोजी ड्रॉप की। वहीं आम लोगों ने भी प्रतिक्रिया देते हुए चहल को याद किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘अब तो चहल भाई सोच समझकर लड़ाई करेंगे। वरना वो तो एक ही मुक्के में दिव्यांग हो जाएंगे।(हंसने वाली इमोजी)’ दूसरे ने लिखा, ‘यूजी भैया तो गए बस एक पड़ते ही।’ एक अन्य ने लिखा, ‘यूजी भाई के दांत अब सीधे हो जाएंगे।’
बता दें, धनश्री वर्मा एक स्टार क्रिकेटर की वाइफ होने के अलावा खुद भी प्रोफेशनल डांसर हैं। उनका अपना खुद का यूट्यूब चैनल भी है जहां वो डांस वीडियोज शेयर कर लोगों को डांस सिखाती हैं। इसके अलावा हाल ही में उनका म्यूजिक एलबम ‘ओये होये होये’ रिलीज हुआ है। इस गाने में धनश्री के साथ जस्सी गिल नज़र आए हैं। दोनों की केमिस्ट्री वीडियो में देखते ही बन रही है। डांस ने धनश्री वर्मा को एक अलग ही मकाम दिया है। जिसकी वजह से आज उनके पास अपनी एक अलग फैन फॉलोविंग है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 hr agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
4 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
5 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
6 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
9 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
10 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
11 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines