Devara Advance Booking Report: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1‘ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। जाहिर है कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ की सुपर सक्सेज के बाद फैंस की नजरें ‘देवरा’ पर टिकी हुई थीं। फिल्म को लेकर जो प्रिडिक्शन की गई, इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ओपनिंग ले सकती है।
ऐसा इसलिए क्योंकि जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ ने एडवांस बुकिंग में छप्पर फाड़ कमाई की है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने अब तक 38.84 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आलम ये रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी ‘स्त्री 2’ भी इस फिल्म से पीछे हो गई है। इसके अलावा ‘देवरा’ ने कई और फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। हालांकि 2 फिल्मों का आंकड़ा तोड़ने में यह नाकामयाब रही है। आइए डालते हैं इस पर एक नजर…
स्त्री 2 का टूटा रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 23.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसकी कमाई जूनियर एनटीआर की फिल्म से काफी पीछे है। इसके अलावा ‘देवरा’ ने साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘गोट’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 24.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
वहीं ‘बैड न्यूज’ की बात करें तो sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशन और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 2.67 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये कमाई भी ‘देवरा’ से पीछे है।
यह भी पढ़ें: Devara Prediction: ‘देवरा’ पहले दिन होगी 100 करोड़ के पार? देखें एडवांस बुकिंग कलेक्शन
इन 2 फिल्मों का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड
एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ ने भले ही ‘स्त्री 2’, ‘गोट’ और ‘बैड न्यूज’ का रिकॉर्ड तोड़ डाला हो लेकिन दो फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में यह अभी भी पीछे रह गई है। इसने साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाबी हासिल की है।
इसके अलावा जूनियर एनटीआर अपनी ही फिल्म ‘RRR’ का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए हैं। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां ‘कल्कि 2898 एडी’ ने एडवांस बुकिंग में 55.11 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘RRR’ ने रिलीज से पहले 58.73 की धांसू कमाई कर डाली थी।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines