पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लोगों को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में दिललीज एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ का ट्रेलर कैसा है और इस पर लोगों का क्या कहना है?
कैसा है ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ का ट्रेलर?
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ के ट्रेलर की बात करें तो इसे zee5 के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। ट्रेलर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि एक मर्डर… शक के घेरे में कई लोग और सबका दिल छूने वाला एक शेर। क्या आप तैयार हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि इसकी शुरुआत दिलजीत दोसांझ से शुरू होती है, जिसमें सिंगर नजर आते हैं। हालांकि, उनकी सिर्फ आंखें देखने को मिलती हैं।
दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग कमाल
इसके बाद ट्रेलर में कहानी पर से पर्दा उठाया गया है। आगे की जानकारी के लिए आप इस ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं। वहीं, अब इस पर लोगों का रिएक्शन भी आना शुरू हो गया है। यूजर्स ने इस ट्रेलर की खूब तारीफ की है और दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग को भी खूब सराहा है। आइए जानते हैं कि लोगों का इस पर क्या कहना है?
यूजर्स का कैसा रिएक्शन?
एक यूजर ने इस ट्रेलर को देखने के बाद कमेंट किया कि कमाल का ट्रेलर है। दूसरे यूजर ने कहा कि मजा आ गया। एक तीसरे यूजर ने कहा कि पंजाबी आ गए ओए। एक और यूजर ने कहा कि दिलजीत के लिए बेहद खुशी हो रही है। एख अन्य यूजर ने कहा कि कमाल का ट्रेलर है। एक और यूजर ने कहा कि ट्रेलर तो बढिया है। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस ट्रेलर को देखने के बाद किए हैं।
कब रिलीज हो रही फिल्म?
बता दें कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ 20 जून को जी5 पर रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म का ट्रेलर आ गया है। अब देखना ये होगा कि फिल्म पर लोगों का कैसा रिस्पॉन्स आता है? गौरतलब है कि दिलजीत की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं और उनकी फिल्मों दर्शकों को खूब पसंद भी आती है।
यह भी पढ़ें- The Delhi Files का बदला नाम, Vivek Agnihotri की फिल्म पर लेटेस्ट अपडेट क्या?
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
4 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
4 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
6 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
6 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
8 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
8 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
12 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
13 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines