हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'मार्केट जाकर मैंने सफेद कुर्ता…', शाहरुख खान से पहली मुलाकात पर बुरी तरह नर्वस हो गई थी ये एक्ट्रेस, अब बनी पक्की सहेली

Deepika Padukone First Meeting with SRK: फिल्म इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान सभी के फेवरेट है. हर कोई उनके साथ फिल्म करना चाहता है. ऐसे में ये एक्ट्रेस उनसे पहली मुलाकात के समय बहुत नर्वस हो गईं थी. उन्होंने शाहरुख से मिलने के लिए नया सफेद कुर्ता खरीदा था.

विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान,

Shah Rukh Khan and Deepika Padukone Friendship: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का हर कोई दीवाना है. हर कोई उनके साथ एक बार काम करने की चाहत रखता है. ऐसे ही ये एक्ट्रेस भी शाहरुख से पहली बार मिलने के समय काफी घबरा गई थी. आइए जानते हैं ‘ओम शांति ओम’ के दौरान की ये अनसुनी कहानी.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 55 मिनट की 31 साल पुरानी फिल्म, जिसने 6 करोड़ के बजट में की थी 4 गुना ज्यादा कमाई, 6.8 है IMDb रेटिंग

सफेद कुर्ते की खास तैयारी

दीपिका पॉडकास्ट में बताती हैं कि उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्मों में शाहरुख को देखा था. उन्हें लगा कि शाहरुख से मिलने के लिए कुछ स्पेशल पहनना चाहिए. वे चाहती थीं कि वे साफ-सुथरी, सिंपल और खूबसूरत लगें. इसलिए उन्होंने सोचा कि सफेद रंग सबसे अच्छा रहेगा, क्योंकि सफेद रंग शुद्धता और सादगी दिखाता है. मार्केट जाकर उन्होंने खास तौर पर एक सफेद चिकनकारी सलवार कमीज खरीदी. बालों को खुला और सीधा रखा. सब कुछ परफेक्ट करने की पूरी कोशिश की थी.

विज्ञापन

दीपिका आगे बताती हैं कि ‘जब वह शाहरुख से मिलने गई तो वहां पर उनका सोफा भी सफेद रंग का ही था. उसमें मैं सफेद कुर्ते में, सफेद सोफे पर बैठी थी.’

यह भी पढ़ें: 1-2 नहीं, पूरे 6 बार दी 100 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग, जानिए कौन है इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा स्टार

विज्ञापन

फराह खान का आया फोन

जब डायरेक्टर फराह खान ने दीपिका को फोन किया और ओम शांति ओम के लिए बात की, तो दीपिका को लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है. वे उस समय एक मॉडल थीं और इतना बड़ा मौका मिलना उनके लिए सपने जैसा था. लेकिन बात सच निकली. फराह ने बताया कि शाहरुख खान से मिलना होगा. दीपिका को बहुत एक्साइटमेंट और नर्वसनेस दोनों साथ में हो गई.

अब बने पक्के दोस्त

शाहरुख खान से पहली मुलाकात के दौरान दीपिका जितनी नर्वस थी, आज उतनी ही पक्की सहेली हैं. अभी तक दीपिका और शाहरुख साथ में 5 फिल्में कर चुके हैं. वहीं अपनी इंस्टाग्राम की इस पोस्ट के जरिए शाहरुख के साथ आने वाली इस 6 फिल्म का इशारा दिया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘हर दिन, जय हिंद…’, यामी गौतम ने Army Day पर ‘आर्टिकल 370’ की दिखाई झलक; सेना को किया सलाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola