Deepika Padukone Fees For Shah Rukh Khan Jawan: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सिर्फ ‘जवान’ (Jawan) छाई हुई है। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर इस मूवी का फैंस पर क्रेज अभी तक चढ़ा हुआ है। कई फैंस तो जवान के गेटअप में सिनेमाघर पहुंचे थे, सोशल मीडिया पर ऐसे फैंस की दीवानगी खूब देखने को मिली। वहीं, अब इस फिल्म से जुडी एक इंटरेस्टिंग बात सामने आई है। फिल्म में स्पेशल कैमियो करने वालीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें: मौत ने फिर किया Arjun Kapoor को किसी अपने से जुदा, अब किसके जाने पर दर्द में डूबा कपूर खानदान?
दीपिका ने चार्ज की कितनी फीस?
अब शाहरुख खान की फिल्म जवान के लिए दीपिका ने कितनी मोटी फीस (Deepika Padukone Fees) वसूली है इसपर बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें, दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे मशहूर और सबसे महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। ऐसे में जब उन्होंने शाहरुख खान के ऑपोज़िट इस सुपरहिट मूवी में काम किया तो इसके लिए जरूर बड़ी फीस चार्ज की होगी। वैसे भी आजकल सभी स्टार्स की फीस बढ़ने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में दीपिका भी क्या किसी से पीछे होंगी। पहले ऐसी खबरें आईं थी कि इस फिल्म में छोटे से कैमियो के लिए एक्ट्रेस 15 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं।
एक्ट्रेस ने दी कुर्बानी
लेकिन असल में जवान से उन्होंने जो कमाया है वो पैसे नहीं बल्कि फैंस का प्यार है। अब खुद एक्ट्रेस ने अपनी जवान की फीस का खुलासा किया है। जहां बाकी सितारें फीस बढ़ाने की डिमांड कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ दीपिका ने जवान के लिए एक भी पैसा चार्ज नहीं किया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा, ‘मैंने जवान के लिए एक भी रुपये फीस नहीं ली है। मैं 83 का हिस्सा बनना चाहती थी क्योंकि मैं चाहती थी कि ये उन औरतों के लिए एक ट्रिब्यूट हो जो अपने पतियों की सक्सेस के पीछे खड़ी हैं। मैंने अपनी मां को ऐसा करते देखा है। ये उन पत्नियों के लिए मेरी ट्रिब्यूट थी जो अपने पतियों के करियर को सपोर्ट करने के लिए बलिदान देती हैं।”
SRK के साथ बॉन्ड है खास
एक्ट्रेस ने आगे कहा, “इसके अलावा, शाहरुख खान के लिए कोई भी स्पेशल अपीयरेंस हो, मैं वहां मौजूद हूं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ भी ऐसा ही है। हम एक-दूसरे के लिए लकी चार्म हैं। लेकिन ईमानदारी से कहूँ तो हम भाग्य से परे हैं। हमारा एक-दूसरे पर पूरा हक है। मैं उन कुछ लोगों में से एक हूं जिनसे वो बेझिझक होकर बात करते हैं। वहां बहुत ज्यादा विश्वास और सम्मान है और मुझे लगता है कि लक इसमें सोने पे सुहागा है।” अब एक्ट्रेस के इस बयान ने फैंस का दिल जीत लिया है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines