De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में अभी तक छाई हुई है. मूवी को थिएटर्स में रिलीज हुए आज 7 दिन हो गए हैं. ओपनिंग डे और वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद अब फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. 7वें दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. हालांकि फिल्म की कास्ट की काफी तारीफ की जा रही है. ऑडियंस को अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी स्क्रीन पर काफी अच्छी लग रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?
7वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 7वें दिन फिल्म ने 3.35 करोड़ की कमाई की. छठे दिन ये आंकड़ा 3.5 करोड़ था. वहीं 7वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 8.67% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.65%, दोपहर के शो 8.08%, शाम के शो 9.02% और रात के शो 11.91% रहे. ऑडियंस को फिल्म की कास्ट और कास्ट की एक्टिंग काफी अच्छी लग रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की छोटी-छोटी क्लिप्स काफी वायरल हो रही हैं जिन्हें पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 ने वीकेंड पर धनाधन छापे नोट, 50 करोड़ के पार पहुंचा फिल्म का कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना?
वहीं फिल्म ने 7 दिनों में भारत में अब तक 51.10 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 73 करोड़ हो गया है. जल्द ही वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 100 करोड़ के पार होता दिखाई दे सकता है. मूवी की कमाई में वीकेंड पर उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं अजय देवगन और आर माधवन की कॉमिक टाइमिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. ‘शैतान’ फिल्म के बाद दोनों को फनी अंदाज में देख फैंस भी काफी खुश हैं.
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn की वो फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर हुई सुपरफ्लॉप, अब OTT पर बनी नंबर वन
फिल्म की कास्ट
मूवी की कास्ट की बात की जाए तो इसमें अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह के साथ-साथ जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कास्टिंग की आपसी जुगलबंदी को ऑडियंस पसंद कर रही है. अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की ये फिल्म साल 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है. पहले पार्ट को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines