De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर की लेटेस्ट फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. पहले दिन धीमी शुरुआत करने के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है. अजय देवगन के साथ-साथ रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन की मूवी की भी तारीफ की जा रही है. फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं. ‘दे दे प्यार दे 2’ ने दूसरे दिन इतनी बेहतरीन कमाई की है कि अपकमिंग दिनों में मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है. चलिए आपको भी बताते हैं अजय देवगन की फिल्म ने 2 दिनों में कितना कलेक्शन किया है.
दूसरे दिन की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दे दे प्यार दे 2’ ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.53% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 7.60%, दोपहर के शो 16.28%, शाम के शो 21.72% और रात के शो 36.50% रहे. मूवी की कमाई में दूसरे दिन अच्छा उछाल देखने को मिला. इसके साथ ही फिल्म की कास्ट की भी खूब तारीफ सुनने को मिल रही है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ गाने भी बेहतरीन हैं.
यह भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 ने पहले दिन कितनी की कमाई? क्या अजय देवगन तोड़ पाए Thamma का रिकॉर्ड?
अब तक का कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी. फिल्म ने 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब 2 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 21 करोड़ हो गया है. शुरुआती दिनों के मुताबिक मूवी की कमाई अच्छी होती दिखाई दे रही है. हालांकि ये आंकड़ा अपकमिंग दिनों में और ज्यादा अच्छा हो सकता है. सोशल मीडिया पर मूवी की जितनी तारीफ की जा रही है उसे देखकर तो लग रहा है कि ये फिल्म भी इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 15 मिनट की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, जिसमें दिखेगा अधेड़ उम्र वाला रोमांस; इस OTT पर मौजूद
फिल्म की कास्ट
वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो इस बार फिल्म में कुछ नए किरदार भी जुड़े हैं. पुराने और नए किरदारों की जुगलबंदी ‘दे दे प्यार दे 2’ में देखने को मिल रही है. फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ-साथ आर माधवन, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता, जावेद जाफरी और मीजान जाफरी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines